होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Vande Bharat Train Stone Pelting: वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही हैं. इस बार पश्चिम बंगाल में नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की घटना सामने आई है. विशाखापट्टनम में हरी झंडी दिखाए जाने से पहले ही बुधवार को ट्रेन में पथराव हो गया. 19 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे हरी झंडी दिखाकर देश को समर्पित करने वाले थे. कुछ शरारती तत्वों द्वारा किये गए पथराव में वंदे भारत ट्रेन के दो कोच की खिड़कियों के शीशे टूट गए है. यह ट्रेन ट्रायल रन पूरा करने के बाद विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन से मरीपालेम के कोच मेंटेनेंस सेंटर जा रही थी जिस दौरान ये घटना हुई.
वहीं पथराव की घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और ट्रेन पर पथराव करने वाले लोगों को पकड़ने की कार्रवाई शुरू की गई है. 19 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने वाले थे. यह ट्रेन सिकंदराबाद से विशाखापट्टनम के बीच चलेगी. इस दौरान यह वारंगल, खम्माम, विजयवाड़ा और राजमुंद्री में रुकेगी. और आरपीएफ ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की ये घटना पहली बार नही हुई है. इससे पहले रविवार को पथराव हुआ था. हफ्तेभर में ट्रेन पर पथराव की यह तीसरी घटना सामने आई है. मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, बारोसई रेलवे स्टेशन के पास वंदे भारत C14 कम्पार्टमेंट पर पत्थराव का मामला सामने आया था. इससे खिड़कियों के शीशे टूट गए थे. इस घटना के चलते ट्रेन को बोलपुर स्टेशन पर काफी देर तक रोक कर रखा गया था.
इससे पहले 2 जनवरी की रात मालदा में वंदे भारत पर पथराव किया गया था. पत्थरबाजी कुमारगंज रेलवे स्टेशन के पास की गई थी. 3 जनवरी को हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत ट्रेन पर किशनगंज में पत्थरबाजी की घटना हुई थी.
सोमवार, 2 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि…
आज सोमवार को ग्रहों की विशेष चाल और लक्ष्मी योग के प्रभाव से वृषभ, कन्या,…
RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…
Prayagraj Film Festival 2026: इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन एमएनआईटी ऑडिटोरियम में…
चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…
चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…