Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक गुलाब सिंह यादव के साथ उनकी ही पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा कथित रूप से धक्कामुक्की करने को लेकर दो मामले दर्ज किए हैं. यह घटना दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर हुए विवाद के बाद हुई. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी …

असम सरकार ने मंगलवार को कहा कि वह पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले में मेघालय के साथ राज्य की विवादित सीमा पर हिंसा के मामले में जांच किसी केंद्रीय या तटस्थ एजेंसी को सौंपेगी. हिंसा में छह लोगों की मौत हो गई. एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार राज्य सरकार ने घटना में कथित रूप से शामिल …

दिल्ली में एमसीडी चुनाव को लेकर बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने लंबी मैराथन बैठक की है. उन्होंने दिल्ली बीजेपी को 1 करोड़ दिल्लीवासियों तक संपर्क करने का निर्देश दिया है. आगामी 27 नवंबर को महाजनसंपर्क अभियान चलाने के निर्देश दिए गए. बीजेपी सांसदों और विधायकों को दिल्ली में रहने के निर्देश दिए गए हैं.

भारत सरकार ने सोमवार को बड़ा कदम उठाते हुए अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए कोविड 19 टीकाकरण की जानकारी देने संबंधित एयर सुविधा फॉर्म सेवा को बंद कर दिया है. अब तक ऐसे यात्रियों को भारत में आने के दौरान एयर सुविधा पोर्टल पर अपने कोरोना टीकाकरण से संबंधी जानकारी अपलोड करनी होती थी. अब इस …

पंजाब पुलिस ने अमृतसर में राजस्थान के दो ड्रग्स तस्करों को पकड़ा है. ये तस्कर जम्मू कश्मीर से 13 किलोग्राम हेरोइन लेकर राजस्थान जा रहे थे. इनके नाम सुखवीर सिंह उर्फ काला और बिंदर सिंह उर्फ बिंदू हैं. इन्हें अमृतसर के वर्का बाइपास के पास से गिरफ्तार किया गया है. दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट …

ठाणे जिले के अम्बरनाथ इलाके में 13 नवंबर को गोलीबारी और दंगा करने के मामले में कथित रूप से शामिल 33 लोगों के खिलाफ कड़े महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) के प्रावधान भी लागू किए गए हैं. अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दत्तात्रेय शिंदे ने सोमवार को पीटीआई भाषा से कहा कि घटना बेहनोली गांव में …

उत्तराखंड सरकार का तीन दिनों का चिंतन शिविर मसूरी में होगा. 22 नवंबर से 24 नवंबर तक उत्तराखंड सरकार का चिंतन शिविर रहेगा. मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री आईएएस अकेडमी में सरकार का चिंतन शिविर होगा. 22 नवंबर और 23 नवंबर को राज्य सरकार के अधिकारियों की प्रेजेंटेशन होगी, जबकि 24 नवंबर को कैबिनेट मंत्रियों …

दिल्ली मेट्रो की ग्रे लाइन पर मंगलवार (22 नवंबर) को एक घंटे के लिए ट्रेन का परिचालन बंद रहेगा. अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि इस दौरान मेट्रो के द्वारका-ढांसा बस स्टैंड खंड पर स्पीड ट्रायल होना है. द्वारका और ढांसा बस स्टैंड के बीच पांच किलोमीटर से अधिक लंबी ग्रे-लाइन पर चार स्टेशन हैं.

तमिलनाडु में चेन्नई की एक अदालत ने किशोर के स्वामी को 5 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. उन्हें केंद्रीय अपराध शाखा साइबर क्राइम पुलिस ने ट्विटर पर सीएम एमके स्टालिन के खिलाफ कथित अपमानजनक पोस्ट के लिए गिरफ्तार किया था. स्वामी को पुझल केंद्रीय कारागार में रखा गया है.

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल बुधवार को नामांकन दाखिल करेंगे. इस दौरान उनके साथ देश के गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे.