Bharat Express DD Free Dish

Dausa Rape Case: “अपराधियों को सजा मिलने तक कानों में गूंजती रहेगी मासूम की चीखें”, वसुंधरा राजे ने गहलोत सरकार पर बोला हमला

राजस्थान में महिलाओं और बच्चियों के साथ हो रहे अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. जिन कंधों पर इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी है, अब वही भूखे भेड़िये की तरह उन्हें नोंच रहे हैं.

vasundhara raje

वंसुधरा राजे सिंधिया (फाइल फोटो)

राजस्थान में महिलाओं और बच्चियों के साथ हो रहे अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. जिन कंधों पर इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी है, अब वही भूखे भेड़िये की तरह उन्हें नोंच रहे हैं. दौसा में एक दारोगा ने खाकी को शर्मसार कर दिया. राजस्थान पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर ने चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है. मामला दौसा जिले के राहुवास पुलिस थाना इलाके का है. वारदात के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस के खिलाफ काफी आक्रोश है. लोगों ने दारोगा को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई भी की है.

भीड़ ने दारोगा को जमकर पीटा

घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने राहुवास थाने का घेराव कर जमकर नारेबाजी की. इसके साथ ही आरोपी दारोगा को फांसी दिए जाने की मांग की. इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें भीड़ आरोपी दारोगा की पिटाई कर रही है. अब इस घटना को लेकर सियासत भी तेज हो गई है. पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने अशोह गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा है.

वसुंधरा राजे ने गहलोत सरकार पर बोला हमला

वसुंधरा राजे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि ” बीते पांच वर्षों में कांग्रेस ने राजस्थान को जो कुशासन दिया है, उसी का नतीजा है कि बेटियों से दरिंदगी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. दौसा में चार वर्ष की मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात ने राजस्थान को एक बार फिर शर्मसार किया है. इस बेटी की चीखें तब तक प्रदेशवासियों के कानों में गूंजती रहेगी, जब तक कि अपराधियों को सजा नहीं मिल जाए. जब तक इस निष्क्रिय सरकार की विदाई नहीं हो जाती.”

यह भी पढ़ें- MP Election: सपा-कांग्रेस के बीच बढ़ी तल्खी, अखिलेश ने उतारे धड़ाधड़ प्रत्याशी, लेकिन डिंपल दे रही हैं समर्थन के संकेत

पुलिस ने पीड़िता के पिता का हाथ तोड़ा

घटना को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि दारोगा भूपेंद्र सिंह एक किराए के मकान में रहता है. चार साल की मासूम बच्ची खेलते हुए उसके कमरे के पास पहुंच गई थी. जहां नशे में धुत दारोगा ने बच्ची को बहला-फुसला कर अंदर बुला लिया और उसके साथ हैवानियत की. जब इस दरिंदगी के बारे में पीड़ित बच्ची के पिता को जानकारी हुई तो वे थाने शिकायत करने पहुंचे. जहां उन्हें मारा-पीटी गया और हवालात में बंद कर दिया गया. पुलिस की पिटाई से बच्ची के पिता का हाथ टूट गया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read