सीपी राधाकृष्णन.
NDA Candidate Wins Vice President Election: उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए आज देर शाम को मतगणना हुई. इस दौरान एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने बहुमत हासिल कर लिया. इसी के साथ उनके उपराष्ट्रपति बनने का रास्ता साफ हो गया. वे अब जल्द पद की शपथ ले सकते हैं.
बता दें कि आज उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए सुबह 10 से शाम 5 बजे तक 768 सांसदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. लोकसभा और राज्यसभा मिलाकर भारत की संसद में कुल 788 सांसद होते हैं. वर्तमान दोनों सदनों को मिलाकर 7 सीटें रिक्त हैं. इस तरह कुल 781 सांसदों को वोट करना था, जिसमें से 13 वोटिंग में शामिल नहीं हुए. इनमें बीआरएस के 4, बीजेडी के 7, अकाली दल के 1 और 1 निर्दलीय सांसद ने वोट नहीं डाला. एनडीए 427 सांसदो ने वोट किया. मतगणना के दौरान 452 वोट सीपी राधाकृष्णन को मिले. इससे उनकी स्पष्ट जीत हो गई.
752 रही मान्य वोटों की संख्या
विपक्ष के उम्मीदवार को 315 वोट मिले. आधिकारिक सूचना के मुताबिक, चुनाव में कुल 768 सांसदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतगणना के दौरान 752 वैलिड पाए गए और 15 वोट इनवैलिड करार दिए गए. सीपी राधाकृष्णन को प्रथम वरियता के 452 वोट मिले, जबकि इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को प्रथम वरीयता के 300 वोट ही मिले. इस प्रकार उपराष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने जीत दर्ज की है.
यह भी पढ़िए: उपराष्ट्रपति चुनाव 2025: मतगणना शुरू, किन 13 सांसदों ने नहीं लिया वोटिंग में भाग?
Also Follow Bharat Express on X
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
