होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
गाजियाबाद के कोर्ट में घुसा तेंदुआ, फोटो- ANI
Leopard in Ghaziabad court: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में जिला अदालत परिसर में 8 फरवरी को अचानक तेंदुआ घुस आया. तेंदुए को देखते ही कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया. लोग तेंदुए को देखकर इधर-उधर भागने लगे. इस दौरान तेंदुए के हमले से कई लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि यहां दोपहर में तेंदुआ घुस आया था. जिसके बाद कोर्ट के अंदर अफरा-तफरी मची तो तेंदुआ आक्रामक हो गया और उसने एक युवक पर हमला कर दिया.
जानकारी के मुताबिक, एक शख्स अपना जूता ठीक कर रहा था उसी दौरान तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया. जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया. तेंदुए ने कई और लोगों पर हमला किया. इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. वीडियो में कम से कम तीन से चार लोग लहूलुहान देखे गए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
खबरों के मुताबिक, कोर्ट परिसर की पहली मंजिल पर कहीं से तेंदुआ आ गया. तेंदुए के हमले से बचने के लिए वहां मौजूद वकीलों और कोर्ट के स्टाफ ने खुद को कमरों में बंद कर लिया. कोर्ट में मौजूद वकीलों ने अपनी सुरक्षा के लिए आसपास पड़े डंडे और बेल्ट हाथों में ले लिए. इस दौरान तेंदुए का कई लोगों ने वीडियो बनाया, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घायल लोगों में एक मोची, 2 वकील, एक बिल्डर और एक अन्य शामिल है.
चश्मदीदों ने बताया कि तेंदुआ बेहद आक्रामक था. कुछ वकील फावड़ा और डंडा लेकर तेंदुए को भगाने गए थे, तेंदुए ने उन पर भी हमला कर दिया. कोर्ट परिसर में तेंदुए के घुसने की खबर पुलिस और वन विभाग को दी गई. पुलिस के साथ ही फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की टीम भी मौके पर पहुंची और चार घंटे बाद तेंदुए को पकड़ा जा सका.
ये भी पढ़ें- बीजेपी का 2022 कभी नहीं आएगा- किसानों की आय के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…
पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन…
मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों…
भारत के लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद हमेशा से विशेष महत्व रखता रहा…
PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एफआईआर रद्द करने…
Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…