Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Video Viral: गाजियाबाद कोर्ट में घुसा तेंदुआ, मचा हड़कंप, कई लोगों को किया बुरी तरह घायल

Ghaziabad: जानकारी के मुताबिक, एक शख्स अपना जूता ठीक कर रहा था उसी दौरान तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया. जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

Ghaziabad leopard

गाजियाबाद के कोर्ट में घुसा तेंदुआ, फोटो- ANI

Leopard in Ghaziabad court: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में जिला अदालत परिसर में 8 फरवरी को अचानक तेंदुआ घुस आया. तेंदुए को देखते ही कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया. लोग तेंदुए को देखकर इधर-उधर भागने लगे. इस दौरान तेंदुए के हमले से कई लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि यहां दोपहर में तेंदुआ घुस आया था. जिसके बाद कोर्ट के अंदर अफरा-तफरी मची तो तेंदुआ आक्रामक हो गया और उसने एक युवक पर हमला कर दिया.

जानकारी के मुताबिक, एक शख्स अपना जूता ठीक कर रहा था उसी दौरान तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया. जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया. तेंदुए ने कई और लोगों पर हमला किया. इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. वीडियो में कम से कम तीन से चार लोग लहूलुहान देखे गए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

वकीलों और कोर्ट के स्टाफ ने खुद को कमरों में किया बंद

खबरों के मुताबिक, कोर्ट परिसर की पहली मंजिल पर कहीं से तेंदुआ आ गया. तेंदुए के हमले से बचने के लिए वहां मौजूद वकीलों और कोर्ट के स्टाफ ने खुद को कमरों में बंद कर लिया. कोर्ट में मौजूद वकीलों ने अपनी सुरक्षा के लिए आसपास पड़े डंडे और बेल्ट हाथों में ले लिए. इस दौरान तेंदुए का कई लोगों ने वीडियो बनाया, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घायल लोगों में एक मोची, 2 वकील, एक बिल्डर और एक अन्य शामिल है.

ये भी पढ़ें-     Madya Pradesh: जिलाध्यक्षों को होल्ड करने के कांग्रेस के फैसले पर CM शिवराज ने कसा तंज- जनता भी उनको होल्ड पर ही रखने वाली है

चश्मदीदों ने बताया कि तेंदुआ बेहद आक्रामक था. कुछ वकील फावड़ा और डंडा लेकर तेंदुए को भगाने गए थे, तेंदुए ने उन पर भी हमला कर दिया. कोर्ट परिसर में तेंदुए के घुसने की खबर पुलिस और वन विभाग को दी गई. पुलिस के साथ ही फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की टीम भी मौके पर पहुंची और चार घंटे बाद तेंदुए को पकड़ा जा सका.

ये भी पढ़ें-   बीजेपी का 2022 कभी नहीं आएगा- किसानों की आय के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने कसा तंज

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital