देश

Bihar News: पूर्व मंत्री के पिता की धारदार हथियार से निर्मम हत्या; घर पर क्षत-विक्षत हालत में मिला शव

Bihar News: बिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख व बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन साहनी की दरभंगा जिले के बिरौल अनुमंडल स्थित अफ़ज़ल्ला पंचायत के सुपौल बाजार स्थित उनके पैतृक घर में हत्या कर दी गई है. शव घर के अंदर क्षत-विक्षत हालत में मिला है. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है.

दरभंगा के एसएसपी जगुन्नाथ रेड्डी ने घटना की पुष्टि की है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, मृतक के शरीर पर जख्म के कई निशान देखने को मिले हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि चाकू से कई बार हमला किया गया है. फिलहाल हत्या कैसे और क्यों हुई, इसको लेकर अभी तक पुलिस की ओर से कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

ये भी पढ़ें-Farmer Protest: हाईकोर्ट के आदेश के छह दिन बाद भी नहीं खुला शंभू बॉर्डर; अब दिल्ली कूच के लिए किसानों ने बनाई ये योजना

हत्या की पीछे रंजिश

जानकारी मिली है कि जीतन सहनी के अलावा घर में 2 से 3 नौकर और ड्राइवर रहते थे. फिलहाल घटनास्थल पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है. पुलिस के बड़े अधिकारी भी पहुंचे हैं. फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. सूत्रों की मानें तो, इस हत्याकांड की वजह आपसी रंजिश को बताया जा रहा है. बता दें कि पूर्व मंत्री मुकेश सहनी दो भाई और एक बहन हैं. मुकेश सहनी और उनके भाई संतोष सहनी बाहर रहते हैं तो वहीं उनकी बहन की शादी हो चुकी है और वह अपनी ससुराल मुंबई में रहती हैं. घटना के वक्त घर में जीतन सहनी अकेले ही थे.

घर पर नहीं थे मुकेश साहनी

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, महागठबंधन के घटक दल वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी को अपने पिता की हत्या की जानकारी दूसरों से फोन के जरिए मिली है. वह मुंबई स्थित अपने कार्यस्थल पर थे. जब उनको इसकी सूचना दी गई. तो वहीं सूचना मिलने के साथ ही घटना से दुखी मुकेश सहनी मुंबई से दरभंगा के लिए निकल चुके हैं. तो वहीं वीआईपी के वरीय नेता देव ज्योति ने मीडिया को बताया कि कुछ देर पहले हम लोगों को जानकारी मिली है. घटना को लेकर कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि कैसे क्या हो गया है. हमारे नेता मुकेश सहनी काफी आहत हैं. वह मुंबई से दरभंगा के लिए निकल चुके हैं. दरभंगा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.

पुलिस को इस वजह पर है शक

वारदात को लेकर डीएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला लग रहा है. माना जा रहा है कि मृतक जीतन सहनी अपने घर मे सो रहे थे इस दौरान चोरी की नीयत से घर में घुसे अपराधियों ने विरोध करने पर उनके ऊपर धारदार हथियार से हमला करने के बाद हत्या कर दी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से दिल्ली में हाई अलर्ट, DMRC ने बंद किए 11 मेट्रो स्टेशन, कई सड़कों पर लगा जाम

Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…

15 minutes ago

गांधी होने का मतलब 1920 में लौटना नहीं, 2027 की चुनौतियों का सामना नैतिक साहस से करना है

गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…

30 minutes ago

Asian Games 2026: भारत ने रचा इतिहास, दक्षिण कोरिया को हराकर महिला रिकर्व टीम ने जीता गोल्ड

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने दक्षिण कोरिया को…

39 minutes ago

दिल्ली में सिर्फ 35 लाख में मिलेगा आशियाना? जानिए DDA की ‘जनता आवास योजना’ के दूसरे चरण का पूरा शेड्यूल

Delhi News: दिल्ली में सिर्फ 35 लाख रुपये में अपना घर बनाने का सुनहरा मौका,…

41 minutes ago

PM मोदी के शांति वाले आइडिया के फैन हुए पुतिन, बोले – यूक्रेन जंग खत्म करने के लिए उनके पास बढ़िया प्लान है

Putin Praises PM Modi: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी के यूक्रेन जंग खत्म…

1 hour ago