Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Viral Video: खुलेआम घूस लेते कैमरे में कैद हुआ लेखपाल, पीड़ित के घर जाकर ली रिश्वत, वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित

Viral Video: लेखपाल जब घूस के पैसे लेने किसान के घर पहुंचा तो यह पूरा वाकया (रिश्वत लेते हुए) कैमरे में कैद हो गया.

lekhpal cought on camera

रिश्वत लेते हुए लेखपाल

Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लेखपाल को पैसे गिनते हुए देखा जा रहा है. बताया जा रहा है कि यह पैसे रिश्वत के हैं. बताया जा रहा है कि एक वृद्ध ने जमीन के एक मामले को लेकर न्याय की गुहार लगाई थी.

मिर्जापुर का है मामला

वीडियो यूपी के मिर्जापुर जिले की बताई जा रही है. जहां एक कृषि जमीन के काम को लेकर है लेखपाल ने एक आदमी से घूस मांगी थी. लेखपाल जब घूस के पैसे लेने किसान के घर पहुंचे तो यह पूरा वाकया रिश्वत लेते हुए कैमरे में कैद हो गया. वहां पर मौजूद परिजनों ने इस पूरे मामले की वीडियो बना उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला मिर्जापुर जिले के मड़िहान तहसील का है. वीडियो वायरल होने के बाद से पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. मामले के संज्ञान में आते ही तहसील प्रशासन की कार्यप्रणाली चर्चा में है. वहीं आरोपी लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है.

पीड़ित ने डीएम को लिखा था पत्र

वहीं जमीन से जुड़े अपने मामले में पीड़ित ने डीएम को भी पत्र लिखा था. जिसमें उसने इस बात का जिक्र किया था कि लेखपाल के द्वारा राजस्व अभिलेख में संक्रमणीय भूमि को लेकर नुकसाम पहुंचाने की धमकी दी गई थी. इसे लेकर पीड़ित का कहना था कि उसे आत्मदाह का विचार आता है. वायरल वीडियो में दिख रहे लेखपाल का नाम कुंवर प्रसाद का बताया जा रहा है. वहीं लेखपाल पटेहरा कला निवासी लगभग 75 वर्षीय लक्ष्मी नारायण दुबे से कैश लेकर गिन रहा है.

इसे भी पढ़ें: Noida: टॉर्च की रोशनी में 50 फीट गहरे गड्ढे में गिरे शख्स को फायरकर्मियों ने किया रेस्क्यू

लेखपाल का मोबाइल स्विच आफ

वायरल वीडियो ने तहसील प्रशासन पर सवालिया निशान लगा दिया है. वहीं कैमरे में दिख रहे लेखपाल से संपर्क करने पर पता चला कि उसका मोबाइल स्विच आफ हो गया है. लेखपाल के भ्रष्टाचार की पोल खुलने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है. लोग घूसघोर लेखपाल के इस कारनामें के बारे में चर्चा कर रहे हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital