Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

यूपी में गौतम अडानी के 62वें जन्म दिन पर अडानी फाउंडेशन के तत्वाधान में हुआ स्वैच्छिक रक्तदान

यूपी की राजधानी लखनऊ के अलावा राज्य में बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली और प्रतापगढ़ में रक्तदान शिविर लगाए गए.

Rohit Rai Edited by Rohit Rai

अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी आज 62 साल के हो गए हैं. इस अवसर पर लोग अलग-अलग तरीके से उन्हें बधाई और अपनी शुभकामनाएं दे रहे हैं. यूपी में भी गौतम अडानी के 62वें जन्म दिन पर अडानी फाउंडेशन के तत्वाधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाए गए, जहां कंपनी के कर्मचारियों ने रक्तदान किया. यूपी में एयरपोर्ट सहित निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस का निर्माण कर रही कंपनी में कार्यरत कर्मयोगियों ने रक्तदान किया.

यूपी में इन जगहों पर हुआ रक्तदान

यूपी की राजधानी लखनऊ के अलावा राज्य में बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली और प्रतापगढ़ में रक्तदान शिविर लगाए गए. जहां लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया. कानपुर,बरेली के अलावा डोनेशन कैंप के क्रम में उप्र के कई जिलों में भी अडानी फाउंडेशन के तत्वाधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.

इसे भी पढें: सिंधु जल संधि के तहत पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा जम्मू, दो पनबिजली परियोनजाओं का करेगा निरीक्षण

राज्य की राजधानी लखनऊ के एयरपोर्ट सहित निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस का निर्माण कर रही कंपनी में कार्यरत कर्मयोगियों ने भारी संख्या में रक्तदान किया.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital