देश

Weather Today: देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, नागपुर में बाढ़ से बिगड़े हालात

देश के कई राज्यों में इन दिनों बारिश हो रही है. मौसम विभाग की माने तो बिहार, झारखंड, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले दो दिनों तक भारी होने की संभावना जताई गई है. वहीं आज मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है. रायपुर मौसम विभाग के मुताबिक जशपुर, बलरामपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, रायगढ़, कोरबा, दंतेवाड़ा, कांकेर और बीजापुर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, 26 और 27 सितंबर को अंडमान निकोबार द्वीप समूह के विभिन्न इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

मैदानी इलाकों के साथ पहाड़ों पर भी मानसून सक्रिय हो गए है. साथ ही मूसलाधार बारिश होने की संभावना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक फिलहाल बारिश से राहत की संभावना नहीं है. 26 सितंबर तक पूरे राज्य में बारिश जारी रहेगी. इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज राज्य के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. देहरादून, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, उधम सिंह नगर, पिथौरागढ, चमोली, पौडी, अल्मोडा और उत्तरकाशी जिलों में कहीं-कहीं गर्जना के साथ भारी बारिश हो सकती है. इन जिलों में एक से तीन दौर की तीव्र बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

दिल्ली और नोएडा के कुछ हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश हुई, जिससे चिलचिलाती गर्मी और उमस भरे मौसम से काफी राहत मिली। मौसम विभाग ने रविवार को दिन में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी की भविष्यवाणी की है. रविवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 और 25 डिग्री रहने की संभावना है.

बिहार के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

बिहार में लगातार हो रही बारिश से शनिवार को राज्य के कई निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. अधिकारियों के मुताबिक, राज्य के कुछ इलाकों में पिछले 24 घंटों में 120 मिलीमीटर (मिमी) से ज्यादा बारिश हुई है, जबकि पूरे राज्य में 720 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है. मौसम विभाग ने मधुबनी, सुपौल और अररिया जिले में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि छह जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. अररिया, मधेपुरा, सहरसा, जमुई, कटिहार और बांका जिले के निचले इलाके बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं.

Dimple Yadav

Recent Posts

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

19 minutes ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

21 minutes ago

देवरिया में खाकी को महिलाओं ने घेरा, 15 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम से झड़प

देवरिया के भटनी क्षेत्र में 15 हजार के इनामी बदमाश विकास यादव को पकड़ने गई…

24 minutes ago

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

52 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

55 minutes ago