Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

यमुना नदी में फिर बढ़ा जलस्तर, खतरे के निशान को किया पार, 22 जुलाई को यूपी समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में बारिश के बीच दिल्ली में यमुना का जल स्तर बुधवार सुबह खतरे के निशान 205.33 मीटर को फिर पार कर गया.

खतरे के निशान के पार पहुंचा यमुना का जलस्तर

खतरे के निशान के पार पहुंचा यमुना का जलस्तर

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में बारिश के बीच दिल्ली में यमुना का जल स्तर बुधवार सुबह खतरे के निशान 205.33 मीटर को फिर पार कर गया. यमुना का जलस्तर करीब 12 घंटे पहले ही खतरे के निशान से नीचे गया था. केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के अनुसार, सुबह आठ बजे यमुना का जलस्तर 205.48 मीटर तक पहुंच गया, जिसके शाम छह बजे तक बढ़कर 205.72 मीटर होने की आशंका है.

उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश में बहुत भारी बारिश का अलर्ट

हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी की प्रवाह दर में मंगलवार दोपहर मामूली वृद्धि देखी गई, जो 50,000 से 60,000 क्यूसेक के बीच थी. प्रवाह दर बुधवार सुबह सात बजे तक घटकर 39,000 के आस-पास रही. एक क्यूसेक का मतलब 28.32 लीटर प्रति सेकेंड पानी होता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 22 जुलाई तक उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है वहीं दिल्ली में बुधवार को मध्यम बारिश होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आज होगी सर्वदलीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा, 20 जुलाई से शुरू होगा मानसून सत्र

यूपी में भारी बारिश की चेतावनी

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के करीब 55 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है. लखनऊ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के मुताबिक, अगले एक हफ्ते तक राज्य के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों के कम से कम 55 जिलों में बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है. फिलहाल मानसून ट्रफ लाइन (हवा में कम दबाव का क्षेत्र) मध्य प्रदेश की ओर बढ़ रही है. इसके चलते अगले एक सप्ताह तक प्रदेशभर में छिटपुट बारिश होगी. अगले तीन दिनों तक तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा. इसके बाद अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. वहीं, पूरे सप्ताह राज्य के विभिन्न हिस्सों में छिटपुट बारिश के कारण उमस बढ़ सकती है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital