Bharat Express DD Free Dish

Weather Update: दिल्ली-NCR में भारी बारीश और आंधी-तूफान से जलभराव, 100 से अधिक उड़ानें प्रभावित, 25 फ्लाइट्स डायवर्ट

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में रविवार सुबह झमाझम बारिश हुई जिससे भीषण गर्मी से तो राहत मिली लेकिन कई इलाकों में भारी जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं. इस बारिश के कारण 100 से अधिक उड़ानें प्रभावित हुई है.

Weather Update

Weather Update: दिल्ली-NCR में देर रात हुई तेज बारिश के बाद कई इलाकों में पानी भर गया. इस दौरान कुछ जगहों पर पानी भरने से सड़कों पर वाहनों को निकालने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. दिल्ली के मोतीबाग, मिंटो रोड, एयपोर्ट टर्मिनल 1 के पास जलभरान से परेशानियां बढ़ गई है जिसके कारण 100 से अधिक फ्लाइट्स रद्द कर दी गई है.

बारिश के कारण कई इलाकों में भरा पानी

रविवार सुबह राजधानी दिल्ली और उससे सटे नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम समेत पूरे एनसीआर में तेज बारिश शुरू हुई. इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को लंबे समय बाद चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली. हालांकि, बारिश के कारण राजधानी के कई हिस्सों में सड़कों पर पानी भर गया, जिससे आवाजाही में भारी दिक्कतें हुईं.

100 से अधिक उड़ाने प्रभावित

इसके अलावा आंधी-तूफान और बारिश की वजह से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI) पर 100 से ज्यादा उड़ानों पर असर पड़ा है. जानकारी के मुताबिक, 25 से ज्यादा फ्लाइट्स को डायवर्ट करना पड़ा जबकि कई उड़ानों में देरी हो रही है. एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार अब भी पिछले रात की उड़ानों के कारण दवाब बना हुआ है.

ये भी पढ़ें: हो जाएं सावधान! बेंगलुरु में कोरोना से एक मरीज की मौत, सक्रिय मामले बढ़कर हुए 38, सरकार ने लोगों से की ये अपील

एयरलाइन कंपनी ने जारी की एडवाइजरी

एयरलाइन कंपनी ने एडवाइजरी जारी की है. इसमें कहा गया है कि कल रात खराब मौसम के कारण कुछ उड़ाने प्रभावित हुई हैं. यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से अपनी उड़ान की स्थिति की जांच करें और अपडेट के लिए एरलाइन कर्मचारियों के संपर्क में रहे.

पानी में डूब गईं कई महंगी कारें

दिल्ली में एयरपोर्ट इलाके के पास अंडरपास में जलभरव हो गया जिसके कारण कई महंगी गाड़िया पानी में डूब गई. दिल्ली से एयरपोर्ट को जोड़ने वाले मुख्य अंडरपास में रात की बारिश के कारण काफी ज्यादा जल जमाव हो गया है. यहां दर्जनों गाड़ियां पानी में डूब कर खराब हो गई.

मौसम विभाग ने दी चेतावनी

IMD ने आने वाले 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है साथ ही, कुछ हिस्सों में तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी जारी की गई है. विशेषज्ञों के मुताबिक यह बारिश प्री-मानसून एक्टिविटी का हिस्सा हो सकती है. इससे पहले शनिवार को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली और आसपास के इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया था, जिसमें अगले दो से तीन घंटों में तेज आंधी, बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read