देश

“हम आशावादी और आश्वस्त हैं कि विकास दर 6.5 प्रतिशत के करीब रहेगी”- शक्तिकांत दास

RBI: भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने खुदरा महंगाई के घटकर 4.7 फीसदी पर आ जाने को बेहद संतोषजनक बताया. उन्होंने कहा, “हम आशावादी और आश्वस्त हैं कि विकास दर 6.5 प्रतिशत के करीब रहेगी. राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (NSO) की तरफ से ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अप्रै महीने में खाद्य उत्पादों के दाम घटने से खुदरा महंगाई 18 महीनों के निचले स्तर 4.7 फीसदी पर आ गई. साल 2021 अक्टूबर के बाद यह सबसे निचला स्तर है. उस समय 4.48 फीसदी रही है. आरबीआई ने अप्रैल की मौद्रिक नीति में 2023-24 के लिए वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है.

गवर्नर दास ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “यह बेहद संतोषजनक है. इससे भरोसा पैदा होता है कि आरबीआई की मौद्रिक नीति सही रास्ते पर है.” सरकार ने आरबीआई को यह जिम्मेदारी दी हुई है कि महंगाई को दो फीसदी घट-बढ़ के साथ चार फीसदी पर सीमित रखा जाए. महंगाई को काबू में लाने के लिए आरबीआई ने पिछले एक साल में नीतिगत ब्याज दर में कई बार बढ़ोतरी करते हुए 6.5 फीसदी तक पहुंचा दिया. हालांकि अप्रैल में हुई पिछली मौद्रिक समीक्षा में केंद्रीय बैंक ने रेपो दर में बढ़ोतरी नहीं की थी.

यह भी पढ़ें- चक्रवाती तूफान ‘Mocha’ हुआ गंभीर, समुद्री इलाकों में उतारनी पड़ी NDRF की 8 टीमें, लोगों से की सतर्क रहने की अपील

‘मेड इन इंडिया’ पुस्तक विमोचन समारोह में हुए शामिल

शक्तिकांत दास जी20 शेरपा अमिताभ कांत द्वारा लिखित ‘मेड इन इंडिया’ पुस्तक के विमोचन समारोह में शामिल हुए थे. इस दौरान कहा कि विश्लेषण से पता चलता है कि शहरी मांग मजबूत बनी हुई है और रबी फसलों से उत्कृष्ट समर्थन के साथ ग्रामीण मांग में तेजी आनी शुरू हो गई है क्योंकि सरकार द्वारा खरीद पिछले साल की तुलना में अधिक हो गई है. दास ने कहा कि पिछले दो वर्षों में सरकार का पूंजीगत व्यय बहुत अधिक है, और चालू वर्ष में भी बजट प्रावधान अधिक है, जो विकास को काफी समर्थन प्रदान करेगा. उन्होंने कहा, ‘इस बात के स्पष्ट संकेत हैं कि स्टील सीमेंट, पेट्रोकेमिकल्स और अन्य क्षेत्रों में भी निजी निवेश बढ़ रहा है.’

आरबीआई गवर्नर ने कहा कि अप्रैल में सीपीआई मुद्रास्फीति में कमी इस बात का भरोसा देती है कि मौद्रिक नीति सही रास्ते पर है. दास ने किताब के विमोचन के मौके पर कहा, ‘मुद्रास्फीति के आंकड़े मुझे और आरबीआई में मेरे सहयोगियों को उचित मात्रा में विश्वास दिलाते हैं कि मौद्रिक नीति सही रास्ते पर है.’

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

25 minutes ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

42 minutes ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

1 hour ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

2 hours ago

12वें BRICS संसदीय मंच की मेजबानी करेगा भारत, नई दिल्ली में जुटेगी दुनिया; जानें पीएम मोदी और ओम बिरला का प्लान

नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…

2 hours ago

पहले मां, अब पीएम मोदी के बाप पर उतरी कांग्रेस, सुनें मल्लिकार्जुन खड़गे की मावालियों जैसी भाषा

Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…

2 hours ago