देश

S Jaishankar: विदेश मंत्री एस जयशंकर बांग्लादेश, स्वीडन और बेल्जियम की यात्रा पर रवाना, ब्रसेल्स में भारत-ईयू TTC बैठक में होंगे शामिल

विदेश मंत्रालय ने कहा कि अपनी यात्रा के पहले चरण में जयशंकर 11 और 12 मई को ढाका में रहेंगे. इसके बाद जयशंकर ढाका से रवाना होंगे और 13 से 15 मई तक स्वीडन जाएंगे. वह तीन देशों की अपनी यात्रा के अंतिम चरण में बेल्जियम जाएंगे. जहां वे दो दिन 15 और 16 मई तक रुकेंगे.

विदेश मंत्री एस जयशंकर आज बांग्लादेश, स्वीडन और बेल्जियम की छह दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए. अपनी यात्रा के दौरान, विदेश मंत्री एस जयशंकर द्विपक्षीय और बहुपक्षीय ढांचे के तहत तीन देशों के साथ भारत के जुड़ाव को और मजबूत करने के तरीकों पर बातचीत करेंगे. विदेश मंत्रालय ने उनके दौरे की जानकारी दी है. विदेश मंत्रालय ने बताया है कि वह अपने दौरे के दौरान बांग्लादेश पहुंचे हैं. जहां उनका स्वागत विदेश राज्य मंत्री शहरयार आलम ने किया.

विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

विदेश मंत्रालय ने कहा कि जयशंकर अपनी यात्रा के पहले चरण में 11 और 12 मई को ढाका में होंगे. इसके बाद जयशंकर ढाका से रवाना होंगे और 13 से 15 मई तक स्वीडन जाएंगे. वह तीन देशों की अपनी यात्रा के अंतिम चरण में बेल्जियम जाएंगे. जहां वे दो दिन 15 और 16 मई तक रुकेंगे.

ब्रसेल्स में टीटीसी बैठक में भाग लेंगे

विदेश मंत्रालय (MEA) ने यह भी बताया कि ब्रसेल्स में विदेश मंत्री जयशंकर, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और रेलवे और संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ भारत-यूरोपीय संघ व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद (TTC) पहली मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेंगे. टीटीसी की मंत्रिस्तरीय बैठक 16 मई को होने वाली है. बता दें कि जून 2021 में अमेरिका के साथ पहली साझेदारी के बाद टीटीसी भारत के साथ ईयू की दूसरी ऐसी तकनीकी साझेदारी है.

ये भी पढ़ें-  Indian Railways: रेलवे जल्द शुरू करेगी नई व्यवस्था, अब चार्ट तैयार होने के बाद भी मिलेगी जानकारी, किस बोगी में कितनी सीटें खाली?

इसके साथ ही जयशंकर ब्रसेल्स में बेल्जियम और यूरोपीय संघ के अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे. वहीं, अपने दौरे के पहले चरण के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ढाका में हिंद महासागर सम्मेलन के छठे संस्करण में भी हिस्सा लेंगे. इसमें मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपन, मालदीव के उपराष्ट्रपति फैसल नसीम, ​​बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और दुनिया भर के कई मंत्री भी शामिल होंगे.

Dimple Yadav

Recent Posts

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

10 minutes ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

49 minutes ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

60 minutes ago

12वें BRICS संसदीय मंच की मेजबानी करेगा भारत, नई दिल्ली में जुटेगी दुनिया; जानें पीएम मोदी और ओम बिरला का प्लान

नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…

1 hour ago

पहले मां, अब पीएम मोदी के बाप पर उतरी कांग्रेस, सुनें मल्लिकार्जुन खड़गे की मावालियों जैसी भाषा

Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…

1 hour ago