Bharat Express DD Free Dish

Weather Alert: आज देश के 22 राज्य ‘रेड-जोन’ में तब्दील, 80 की स्पीड से आ रहा तूफान

देश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय है और IMD ने दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल, गुजरात समेत कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. भारी बारिश की आशंका वाले इलाकों में लोगों को सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील की गई है.

Weather Update Today: मानसून ने देश में अपना सबसे खौफनाक और तबाही मचाने वाला रुख अख्तियार कर लिया है. दरअसल छत्तीसगढ़ और ओडिशा के ऊपर बने गहरे अवदाब के कारण अगले 8 घंटों के भीतर देश के 22 राज्यों में मानसून का भयंकर तांडव देखने को मिलने वाला है. बता दें कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी ने चेतावनी दी है कि आज 30 जुलाई को 80 किलोमीटर प्रति घंटे की खौफनाक रफ्तार से तूफानी हवाएं चलेंगी, मूसलाधार बारिश होगी और आकाशीय बिजली गिरेगी.

वहीं इस आफत के चलते उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को पूरी तरह रोक दिया गया है, जबकि गुजरात के कई शहर पानी में डूब चुके हैं.

22 राज्यों में 80 की स्पीड से चलेगा टॉरनेडो(Weather Alert Today)

मौसम विभाग की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में मानसून इस समय अपनी पूरी ताकत के साथ एक्टिव हो चुका है. अगले 8 घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और गुजरात समेत 22 राज्यों में 40 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी. इस अंधड़ के कारण भारी जलभराव, निचले इलाकों में अचानक बाढ़, बिजली गुल होने और पेड़ गिरने का भयंकर खतरा मंडरा रहा है.

दिल्ली-एनसीआर में आज ‘येलो अलर्ट'(Delhi Weather Update Today)

राजधानी दिल्ली और आसपास के पूरे एनसीआर क्षेत्र के लिए मौसम विभाग ने 30 जुलाई को अत्यंत सख्त चेतावनी जारी की है. आज दिल्ली-एनसीआर में काले बादलों के साथ भयंकर बिजली कड़कने और तूफानी हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम वैज्ञानिकों ने साफ चेताया है कि आंधी और बारिश के दौरान लोग पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों.

जानें अपने शहर का हाल:

शहर अधिकतम तापमान (30 जुलाई) न्यूनतम तापमान (30 जुलाई)
दिल्ली 34°C 29°C
मुंबई 28°C 27°C
चेन्नई 37°C 29°C
कोलकाता 30°C 27°C
लखनऊ 34°C 28°C
पटना 33°C 28°C
रांची 28°C 24°C
भोपाल 31°C 25°C
जयपुर 34°C 28°C
शिमला 24°C 20°C
नैनीताल 24°C 21°C

यूपी और बिहार में आंधी-पानी का तांडव

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों जैसे गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, आगरा, मथुरा, बरेली और मुरादाबाद में आज  (Weather Update Today) भारी बारिश और आंधी का कहर देखने को मिलेगा. वहीं पूर्वी यूपी के लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर और प्रयागराज में हल्की से मध्यम बारिश होगी. बिहार में 30 जुलाई से 4 अगस्त के बीच 40Km/h की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और वज्रपात का बड़ा खतरा मंडरा रहा है. 31 जुलाई से बिहार के अधिकांश हिस्सों में भयंकर बारिश शुरू होने वाली है.

ये भी पढ़ें-लोकसभा में बहस के बाद राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस: गृहमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप; कहा- संसद में मुझे ये बातें बोलने नहीं दीं

चारधाम यात्रा पर लगा ब्रेक

उत्तराखंड में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश और भयंकर भूस्खलन के कारण प्रशासन ने एहतियात के तौर पर चारधाम यात्रा पर पूरी तरह रोक लगा दी है. हिमाचल प्रदेश के शिमला, मनाली, कांगड़ा, मंडी और कुल्लू समेत सभी जिलों में 30 और 31 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. पहाड़ों पर लैंडस्लाइड और बरसाती नालों में उफान के चलते पर्यटकों को ऊंचे इलाकों में न जाने की सख्त सलाह दी गई है.

राजस्थान और गुजरात हुए जलमग्न (Weather Update in hindi Today)

राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर और पूर्वी इलाकों में आज 30 जुलाई से 2 अगस्त तक मानसून अपनी सबसे प्रचंड फॉर्म में रहेगा और कुछ जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश दर्ज होगी. उधर गुजरात में भारी बारिश ने तबाही मचा रखी है; सड़कें, घर और गाड़ियां सब पानी में डूब चुकी हैं और स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं. झारखंड और जम्मू-कश्मीर में भी 50Km/h की तूफानी हवाओं के साथ झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read