लोकसभा में कुछ विधेयकों पर चर्चा के दौरान आज नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयानों पर भारी हंगामा हुआ. ‘सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026’ ध्वनि मत से पारित हो गया, लेकिन सदन में कई बार स्थगन की नौबत आ गई. राहुल गांधी ने दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई का मुद्दा उठाते हुए गृहमंत्री अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाए. इसके बाद उन्होंने इंदिरा भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि उन्हें सदन में पूरी बात रखने नहीं दी गई.
Rahul Gandhi has lost his mind.
He is alleging in the House that HM Amit Shah ordered the police to shoot students.
When did this happen?
Which student was shot? pic.twitter.com/q7PvesYgwl
— Political Kida (@PoliticalKida) July 29, 2026
राहुल का अमित शाह पर गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि गृहमंत्री अमित शाह ने छात्रों पर फायरिंग का आदेश दिया था. उन्होंने कहा कि छात्रों के शरीर में पैलेट्स मिले और उनका खून बहाया गया. कांग्रेस नेता के अनुसार, यह दिल्ली में पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन से जुड़ा मुद्दा है. उन्होंने आरएसएस का भी जिक्र करते हुए शिक्षा व्यवस्था पर आरोप लगाए. इन टिप्पणियों पर भाजपा सांसदों ने जोरदार विरोध किया. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी ने विधेयक पर ठोस बात नहीं की, असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल किया और गृहमंत्री पर गलत आरोप लगाया. उन्होंने स्पष्ट किया कि फायरिंग के आदेश मंत्री नहीं, बल्कि मौके पर मौजूद मजिस्ट्रेट या एसडीएम देते हैं.
#WATCH | Delhi: Over Rahul Gandhi’s comments on Union Home Minister Amit Shah in Parliament, Parliamentary Affairs Minister Kiren Rijiju says, “We are extremely upset with Rahul Gandhi for two reasons. Number one, as a leader of opposition, Rahul Gandhi could not speak even on… pic.twitter.com/jCQosZhpjW
— ANI (@ANI) July 29, 2026
संसद में माइक बंद करने का आरोप
हंगामे के दौरान राहुल गांधी का माइक बंद होने का आरोप भी लगा. उन्होंने कहा कि भाजपा ने उन्हें बोलने नहीं दिया. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें दिखाया गया कि उनका माइक चालू था, फिर भी वे “सर मुझे माइक दीजिए” कहते रहे. स्पीकर के इशारे पर माइक चालू रहने की बात सामने आई. भाजपा आईटी प्रभारी अमित मालवीय ने इसे नाटक बताया और कहा कि राहुल गांधी मुद्दे से ज्यादा ऑप्टिक्स पर ध्यान देते हैं.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बोले राहुल गांधी?
सदन में बात पूरी न कह पाने का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में वो सब कहेंगे जो सदन में नहीं कहने दिया गया. उन्होंने लिखा-“माइक बंद कर सकते हैं, लेकिन छात्रों की गूंज नहीं,”. इंदिरा भवन में हुई प्रेसवार्ता में उन्होंने मेडिकल सर्टिफिकेट का जिक्र करते हुए कहा कि दिल्ली में छात्रों पर पैलेट गन चली, नुकीली लाठियां मारी गईं और पुलिस ने बर्बरता दिखाई.
उन्होंने दावा किया कि सबसे ज्यादा पेपर लीक भाजपा सरकार में हुए, जिसकी वजह से युवा सड़कों पर उतरे. राहुल गांधी ने कहा कि वे भाजपा या आरएसएस से माफी नहीं मांगेंगे और छात्रों की आवाज उठाने से कोई नहीं रोक सकता.
LIVE: Press Conference | Indira Bhawan, New Delhi https://t.co/reKAidPIoX
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 29, 2026
दोनों पक्षों के दावे और विधेयक पास
विपक्ष का आरोप है कि सरकार छात्रों के मुद्दे को दबाना चाहती है, जबकि सत्ता पक्ष इसे राजनीतिक ड्रामा बता रहा है. विधेयक में पेपर लीक रोकने के लिए सख्त प्रावधान, फास्ट-ट्रैक कोर्ट और समयबद्ध जांच शामिल हैं. सदन में व्यवधान के बावजूद यह पास हो गया. यह घटनाक्रम मानसून सत्र में विपक्ष और सरकार के बीच तनाव को दर्शाता है. राहुल गांधी की प्रेसवार्ता में दिए बयान अब और बहस छेड़ सकते हैं.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


