देश

Weather Today: दिल्ली में ठंड का कहर, कई राज्यों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी हुई बेहद कम, जानिए अगले 48 घंटों में कैसा रहेगा मौसम

Weather Today: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है. ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मौसम विभाग ने कई जगहों पर रेड और येलो अलर्ट जारी कर दिया है. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत देश के उत्तरी हिस्सों में भयंकर कोहरा देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले अगले कुछ दिनों तक कोहरे और धुंध की चादर में पूरा उत्तर भारत लिपटा रहने वाला है.

दिल्ली एनसीआर सहित यूपी, पंजाब और हरियाणा में भी घना कोहरा देखने को मिल रहा है. कोहरे के कारण विजिबिलिटी भी काफी कम हो रही है. ऐसे में सड़क हादसों की घटनाएं बढ़ गई हैं. मौसम विभाग ने दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान सुबह के समय बाहर निकलते समय खास ध्यान रखने की जरूरत पड़ सकती है.

दिल्ली में अभी और बढ़ेगी ठंड

राजधानी दिल्ली की हम बात करें तो आज यानी कि 24 दिसंबर को घना कोहरा छाया रहने वाला है. दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. IMD की ओर से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में 25 और 26 दिसंबर को शीतलहर का असर देखा जा सकता है. इन 2 दिनों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक पहुंच सकता है.

ये भी पढ़ें- NSE फोन टैपिंग केस: CBI ने दाखिल की चार्जशीट, कई बड़े अफसरों पर गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

वहीं हम उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें तो आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. लखनऊ में आज घना कोहरा भी देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक यूपी में अगले 48 घंटों तक घना कोहरा रहने के आसार नजर आ रहे हैं. यूपी के इलाकों में घना कोहरा रहने वाला है.

राजधानी में घना कोहरा और शीतलहर का कहर

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों में पारा तेजी गिर रहा है. दिसंबर के चौथे हफ्ते में ही ठंढ़ का कहर अपने चरम पर है. इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है. पंजाब के बठिंडा में ठंड का प्रकोप जारी है. शहर में घना कोहरा देखा गया. जिसकी वजह से विजिबिलिटी भी काफी कम रही.

इन राज्यों में बारिश के आसार

इस बीच देश के कई हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान है. दक्षिण भारत में भी आज कई जगहों पर बारिश के आसार हैं. पहाड़ी इलाकों में बारिश होने के बाद ठंड और बढ़ जाएगी. विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड से निपटने के लिए तैयार रहें.

-भारत एक्सप्रेस

Dimple Yadav

Recent Posts

रूस पर मेहरबान हैं ट्रंप! रूसी तेल बैन करने वाले अपने ही देश के कानून पर क्यों उठाए सवाल?

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी पेट्रोलियम के आयात पर प्रतिबंध लगाने वाले…

6 minutes ago

पीएम मोदी ने झारखंड के खूंटी में सात लोगों की मौत पर जताया दुख, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के खूंटी जिले में एक सड़क दुर्घटना के दौरान सात…

59 minutes ago

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई नेताओं ने दीं धनतेरस की शुभकामनाएं

धनतेरस के पावन अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं की ओर से…

2 hours ago