Weather Update: देशभर में बारिश का दौर जारी है. वहीं कुछ राज्यों में बाढ के हालात बने हुए हैं. मौसम विभाग के मुताबिक आज (2 अगस्त) भी कई राज्यों में तेज बारिश होने की संभावना है. देश की राजधानी दिल्ली में अगले 3 दिनों तक बारिश जारी रहने की संभावना है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश होगी जिससे लोगों को राहत मिलेगी. साथ ही बिहार में तेज बारिश के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
राजदानी दिल्ली में आज हल्की बारिश देखने को मिल सकती है और ये लगातार एक हफ्ते तक जारी रहने वाला है. वहीं सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन सकती है जिसके कारण लोगों को ऑफिस जाने और लौटने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
पिछले 2 दिनों से राजधानी दिल्ली में बादल बरसने का दौर का जारी है जिससे तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है. हालांकि बीच में धूप निकलने के कारण गर्मी और उमस बढ़ सकती है.
यूपी के कई जिलों में तेज बारिश की चेतावनी
उत्तर प्रदेश में आज बारिश के कोई खास आसार देखने को नहीं मिलेंगे. हालांकि कल यानी 3 अगस्त को कई जिलों में तेज बारिश होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे आसमान साफ और मौसम सुहाना रहने वाला है.
मौसम विभाग ने यूपी के जिन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है उनमें मऊ, गाजीपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बलिया, आजमगढ़, संतकबीर नगर, सीतापुर और गोरखपुर शामिल हैं. साथ ही इन इलाकों में रहने वाले लोगों को सावदानी बरतने की भी सलाह दी गई है.
इसके अलावा बिहार में भी तेज हारिश होने की संभावना जताई गई है, जिससे बिहार के ज्यादातर इलाकों में मौसम अच्छा रहने वाला है.
ये भी पढ़ें- 30 साल बाद कावड़ यात्रा पर Manoj Tiwari, सुईया पहाड़ पर भजनों से बांधा समां
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

