Bharat Express DD Free Dish

Weather Update: देश में बढ़ी ठंड की आहट, पहाड़ों पर बर्फबारी का इंतजार, मैदानों में सर्द हवाओं की शुरुआत

देश में सर्दी ने दस्तक दे दी है. दिल्ली में सुबह धुंध और प्रदूषण बढ़ा, जबकि यूपी-बिहार में मौसम शुष्क बना हुआ है. वहीं, उत्तराखंड और हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में आज से बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई गई है.

Weather Update, Cold Weather, Winter Forecast

Weather Update: देशभर में मौसम अब धीरे-धीरे करवट ले रहा है. दिन के वक्त भले ही धूप में हल्की गर्माहट महसूस हो रही हो, लेकिन सुबह और शाम की ठंडी हवाएं सर्दी का एहसास कराने लगी हैं. मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि अब ठंड का असर तेजी से बढ़ेगा और आने वाले दिनों में पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर भी शुरू हो सकता है.

दिल्ली में हवा ठंडी

राजधानी दिल्ली में आज दिन की शुरुआत हल्की धुंध के साथ हुई. लेकिन यह धुंध सर्दी वाली नहीं, बल्कि प्रदूषण के कारण है. कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार चला गया है, जिससे हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है.

मौसम की बात करें तो आज दिन में आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी. हालांकि शाम ढलते ही हल्की सर्द हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में गिरावट महसूस होगी. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में दिल्ली की रातें ठंडी होने लगेंगी.

यूपी-बिहार में शुष्क रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश और बिहार में आज मौसम पूरी तरह शुष्क रहने वाला है. कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है. सुबह के समय कुछ इलाकों में हल्का कोहरा छा सकता है, लेकिन जैसे-जैसे सूरज निकलेगा, आसमान साफ हो जाएगा. अगले तीन दिनों तक इन राज्यों में मौसम लगभग ऐसा ही बने रहने के आसार हैं.

बिहार के उत्तरी हिस्सों और पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में रात का तापमान सामान्य से थोड़ा नीचे जा सकता है. वहीं, दिन में हल्की गर्मी बनी रहेगी.

ये भी पढ़ें- Weather Update: तीन राज्यों में आज बारिश के आसार, दिल्ली-एनसीआर में छाएगा स्मॉग, पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना

पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में अब बर्फबारी का इंतजार खत्म होने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कुल्लू, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जैसे ऊंचे क्षेत्रों में आज से हल्की बर्फबारी शुरू हो सकती है. वहीं शिमला, सोलन और मंडी जैसे निचले इलाकों में बारिश के आसार हैं.

उत्तराखंड में 4 से 5 नवंबर के बीच कई जगहों पर बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read