Bharat Express DD Free Dish

Weather Today: समुद्र में 75 की रफ्तार से भयंकर चक्रवात!10 राज्यों में रेड अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल

Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती सिस्टम के असर से ओडिशा, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में भारी बारिश का अलर्ट है.

Weather

Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव अब भयंकर तूफानी चक्रवात में तब्दील हो चुका है, जिसने देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगाड़ दिया है. मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि समुद्र में 55 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ झोंके 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकते हैं. इस चक्रवातीय असर के कारण ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में ‘अत्यंत भारी बारिश’ का संकट मंडरा रहा है.

तूफान का असर अब पूर्वी और मध्य भारत तक फैल चुका है, जिसके चलते बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और विदर्भ में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन (Landslide) और आकाशीय बिजली का खतरा बढ़ गया है.

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात(Weather Update: Cyclone Threat)

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना यह सिस्टम पश्चिम-उत्तरपश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है. उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटों पर भारी तबाही की आशंका जताई गई है. समुद्र में ऊंची लहरें उठने और तेज हवाएं चलने के कारण मछुआरों को तटीय इलाकों और गहरे समुद्र में न जाने की सख्त हिदायत दी गई है.

बिहार, झारखंड और बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट

तूफान का असर अब पूर्वी भारत तक फैल चुका है. बिहार और झारखंड में 24 और 25 सितंबर को मूसलाधार बारिश और गरज-चमक का अलर्ट है. पश्चिम बंगाल और विदर्भ के मैदानी इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है.

देश के टॉप 10 शहरों का तापमान (Temperature Update)

शहर अधिकतम तापमान (24 सितंबर) न्यूनतम तापमान (24 सितंबर)
चेन्नई 36°C 26°C
दिल्ली 35°C 24°C
जयपुर 35°C 24°C
लखनऊ 34°C 26°C
पटना 34°C 27°C
मुंबई 32°C 25°C
भोपाल 32°C 22°C
कोलकाता 31°C 25°C
रांची 29°C 23°C
शिमला 25°C 14°C

जानिए दिल्ली-एनसीआर का ताजा अपडेट(Delhi weather update)

उत्तर प्रदेश में 25 और 26 सितंबर से पूर्वी व पश्चिमी हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का नया दौर शुरू होने वाला है. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के पूर्वी इलाकों में भी मूसलाधार बारिश होगी. वहीं दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो 24 सितंबर को धूप खिली रहेगी और बारिश से राहत मिलेगी, लेकिन 27 और 28 सितंबर को राजधानी में फिर से बारिश के आसार हैं.

पहाड़ों पर भूस्खलन की चेतावनी

उत्तराखंड में 26 और 27 सितंबर को भारी बारिश के कारण चट्टानें खिसकने (Landslide) और रास्ते बंद होने की गंभीर आशंका है. दक्षिण भारत के केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश जारी रहेगी. इसके अलावा पूर्वोत्तर राज्यों-असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भी बिजली कड़कने और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

यह भी पढ़ें-Mobile Rules Update: TRAI का वॉइस-SMS प्लान पर बड़ा फैसला, 1 अप्रैल 2027 से बिना BIS वाले स्क्रीन गार्ड पर बैन

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read