Bharat Express DD Free Dish

Weather Update: दिल्ली में बाढ़ का खतरा, यूपी-बिहार में अलग तस्वीर, जम्मू-कश्मीर में सतर्कता जरूरी

मानसून ने देशभर में मुश्किलें बढ़ा दी हैं. दिल्ली में बाढ़ का खतरा, यूपी में उमस और बिहार के उत्तरी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है. जम्मू-कश्मीर में भूस्खलन और झेलम नदी का बढ़ता जलस्तर लोगों के लिए नई चुनौती बन गया है.

Weather Update, Aaj Ka Mausam, Delhi NCR Weather, IMD Alert

Weather Update: देशभर में मानसून इन दिनों राहत से ज्यादा मुसीबत लेकर आया है. कहीं बादल जमकर बरस रहे हैं तो कहीं धूप और उमस ने लोगों को परेशान कर रखा है. दिल्ली-एनसीआर से लेकर पहाड़ों और मैदानों तक मौसम का रंग अलग-अलग दिखाई दे रहा है. आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा देश के अलग-अलग इलाकों का मौसम.

दिल्ली में बारिश और बाढ़ का खतरा

राजधानी दिल्ली में हालात अभी भी सामान्य नहीं हैं. लगातार हो रही बारिश की वजह से कई इलाकों में पानी भर गया है और ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है. सबसे बड़ी चिंता यमुना के बढ़ते जलस्तर को लेकर है, जिसने बाढ़ का खतरा बढ़ा दिया है.

मौसम विभाग का कहना है कि आज भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है. ऐसे में अगर आप घर से बाहर निकल रहे हैं तो छाता या रेनकोट साथ रखना बेहतर होगा.

ये भी पढ़ें- Amazon India लाया सबसे बड़ी सेल ‘ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2025’, 23 सितंबर से शुरू होगी, क्या ऑफर और बंपर डिस्काउंट मिलेंगे?

यूपी-बिहार में दो अलग तस्वीरें

उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश से फिलहाल राहत मिल सकती है, लेकिन उमस और गर्मी लोगों को परेशान करेगी. हालांकि गाजियाबाद, नोएडा और बागपत जैसे जिलों में मौसम विभाग ने आज भी तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है. दूसरी ओर, बिहार के उत्तरी हिस्सों में हालात बिल्कुल अलग हैं.

सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर और सुपौल जैसे जिलों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. साथ ही वज्रपात का भी खतरा है, इसलिए लोगों से सतर्क रहने और बेवजह बाहर न निकलने की अपील की गई है.

जम्मू-कश्मीर में अभी भी सतर्कता जरूरी

कश्मीर घाटी और जम्मू के कई इलाकों में गुरुवार को बारिश थमी जरूर, लेकिन मुश्किलें खत्म नहीं हुईं. किश्तवाड़ जिले में रतले जल विद्युत परियोजना स्थल पर हुए भूस्खलन में कई लोग घायल हो गए. झेलम नदी का जलस्तर बढ़ने से बड़गाम जिले में तटबंध टूट गया और पानी बस्तियों तक पहुंच गया. प्रभावित इलाकों में लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read