होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Weather Update Today: देश में मौसम का मिजाज (Weather Update) बदलने वाला है. लेकिन राजधानी दिल्ली (Delhi Weather Update) में लोगों की हालत खराब है. धूप के साथ पड़ रही गर्मी से लोग बेहाल हैं. लेकिन अब दिल्ली के लोगों के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों में गर्मी से बेहाल लोगों के लिए एक अच्छी खबर है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आने वाले दिनों में पंजाब, बिहार और छत्तीसगढ़ समेत देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना है.
दिल्ली-एनसीआर के लोगों को तपती गर्मी से राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार दिन में तेज सतही हवाएं चलेंगी. वहीं, 15 और 16 जून को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होगी. मौसम विभाग ने यह भी बताया कि 17 और 18 जून को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. हालांकि इस दौरान 40 डिग्री से ऊपर चल रहा अधिकतम तापमान भी 38 डिग्री तक पहुंच जाएगा. पंजाब की बात करें तो यहां भी लोग गर्मी से खासे परेशान हैं. राज्य मौसम विभाग ने पहले बताया था कि तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा. लेकिन आज यानी बुधवार को मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है.
इस बीच, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के लिए अगले पांच दिनों के लिए हीट वेव अलर्ट जारी किया गया है, जो इस समय हीट वेव की स्थिति में है. आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि ‘आने वाले दिनों में दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में तापमान 45-50 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है.’ इस समय बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में लू का प्रकोप जारी है. इन हिस्सों में अगले 5 दिनों के लिए लू का अलर्ट जारी किया गया है.
ये भी पढ़ें- विराट कोहली के आउट होने पर ट्रोल हुई अनुष्का शर्मा, एक्ट्रेस को ‘मनहूस’ कह रहे लोग
अगले चार दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत के अधिकतर स्थानों पर हल्की, मध्यम बारिश तथा छिटपुट स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. मेघालय में 14 से 16 जून के दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है. अगले चार दिनों के दौरान पूर्वी भारत में गरज, बिजली, तेज हवाओं के साथ हल्की, मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. अगले चार दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. 16 जून को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है.
US Part-Time Jobs: अमेरिका में पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्र कैंपस के भीतर कौन सी…
LIC Best Double Bonus Scheme: एलआईसी की जीवन आनंद पॉलिसी के जरिए आप हर दिन…
MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. चांदी ₹15,087…
Pakistan News: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच ट्राई सीरीज मैच में पाकिस्तानी टीम अपनी पारंपरिक…
Raw oil prices: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमत $115…
IMD के मौसम पूर्वानुमान को लेकर 26 अक्टूबर को कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं…