देश

Bihar: मोमोज की दुकान पर हुआ करिश्मा! जिसे परिवार ने मरा हुआ माना….वह साले को नोएडा में Momos खाते हुआ मिला

Bhagalpur: बिहार के भागलपुर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक शख्स को उसके परिजनों और ससुराल वालों ने मरा हुआ मान लिया. कुछ महीने पहले वह अपने घर अचानाक गायब हो गया था. जिसके बाद पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गयी. लेकिन जब वह नहीं मिला तो परिजनों ने उसे मरा हुआ मान लिया, लेकिन हैरान करने वाली बात यह ये कि कुछ ही महीनों बाद उसके साले को वह नोएडा में मोमोज खाते हुए मिल गया.

पूरा मामला भागलपुर जिले के सुलतानगंज का है और इसकी कहानी किसी फिल्म की तरह है कि अचानक से गायब हुआ शख्स किसी और शहर में जिंदा मिल गया. बता दें कि शख्स के गायब होने के बाद उसे बहुत जगह तलाशा गया लेकिन वो मिला नहीं.

क्या है पूरा मामला ?

ये पूरा मामला भागलपुल जिले के सुलतानगंज का है. यहां निशांत कुमार नाम का शख्स 31 जनवरी को अचानक से गायब हो जाता है. पहले तो परिजनों और उसके ससुरालवालों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन जब वह नहीं मिला तो निशांत के साले ने सुल्तानगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी. वहीं दूसरी तरफ निशांत के परिजनों को उसके ससुरालवालों पर ही शक होने लगा था. इसलिए निशांत के पिता सच्चिदानंद सिंह ने अपने ही समधी और उसके बेटे पर अपहरण का आरोप लगाया था.  पुलिस की जांच और परिजनों की तलाश में निशांत नहीं मिला तो उसे मृत मान लिया गया.

नोएडा में कैसे मिला निशांत ?

घटना के करीब पांच महीने बाद निशांत का साला रविशंकर सिंह नोएडा आया हुआ था. मगर यहां किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. जब निशांत नोएडा स्थित सेक्टर 50 में एक मोमोज खाने पहुंचा तो वहां उसे एक शख्स मिला जो बहुत ही गरीबों वाली स्थिति में था उसके कपड़े फटे हुए थे. हालत एक दम खराब थे. बाल और दाढ़ी एक बढ़ी थी और वह दुकानदार से मोमोज मांग कर खाने की कोशिश कर कहा था और दुकानदार उसे डांट-डपट कर भगा रहा था. उस शख्स को देखकर साले की आत्म जाग गई और उसने दुकानदार से कहा इसे मोमोज खिला दो मैं पैसे दे दूंगा. इस दौरान उसने शख्स से नाम पूछा तो वो हैरान रह गया.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

24 minutes ago

गश्त के दौरान ASI को लगी गोली, दरभंगा में पुलिसकर्मी पर फायरिंग से मचा हड़कंप

Bihar News: दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एएसआई रणधीर कुमार को…

1 hour ago

12 महीने में 119 बच्चों को घर पहुंचाया, दिल्ली पुलिस की महिला हेड कॉन्स्टेबल चंचल बनीं मिसाल

दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…

3 hours ago