Bharat Express DD Free Dish

Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ी ठंड और खराब AQI, दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर में मौसम का हाल

देश की राजधानी दिल्ली और NCR में आज मौसम ठंडा और धुंधला रहेगा. हवा की गुणवत्ता गंभीर स्तर पर बनी हुई है. उत्तर प्रदेश और बिहार में नवंबर की सर्दी बढ़ रही है, हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में बर्फबारी की संभावना है.

Weather update

दिल्ली में वायु प्रदूषण फिर बढ़ा.

Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली और इसके आस-पास के NCR इलाकों में आज, 19 नवंबर को मौसम और प्रदूषण दोनों ही मामलों में लोगों के लिए थोड़ा मुश्किल रहने वाला है. सुबह-शाम की ठंड अब पूरी तरह से महसूस होने लगी है. वहीं, हवा की गुणवत्ता लगातार ‘बहुत खराब’ और ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई है, जिससे सांस लेने में तकलीफ हो रही है.

इसी बीच दिल्ली में आज के मौसम की बात की जाए तो, आज राजझानी का मौसम धुंधला और शुष्क बना रहेगा. अधिकतम तापमान 25°C दर्ज किया गया है, लेकिन ये तापमान असलियत में 26°C महसूस हो रहा है. दिन के समय धूप निकली रहेगी, लेकिन प्रदूषण के कारण आसमान धुंधला नजर आएगा. इसके अलावा मौसम विभाग ने बारिश या तूफान की कोई संभावना नहीं जताई है.

उत्तर प्रदेश में नवंबर की सर्दी

उत्तर प्रदेश में बीच नवंबर के महीने में ही दिसंबर जैसी ठंड शुरू हो गई है. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में इस महीने शीतलहर चलने और घने कोहरे की स्थिति बनने की संभावना है. नवंबर के अंतिम हफ्ते तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. लोग खासकर सुबह-सुबह और शाम के समय गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकलें.

ये भी पढ़ें- मंगल को ‘अमंगल’ कर रहा AQI! दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में रिकॉर्ड ब्रेक, जानें अपने इलाके का मीटर

बिहार और उत्तर भारत में ठंड का असर

बिहार में अगले तीन दिनों के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. तापमान में गिरावट आएगी और कड़ाके की ठंड भी पड़ने की संभावना है. मौसम विभाग ने ठंड की चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सलाह दी है कि बुजुर्ग और बच्चों का खास ध्यान रखा जाए.

साथ ही उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों जैसे हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में बर्फबारी होने की संभावना है, जिससे मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ सकती है.

दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट

जहां उत्तर भारत में ठंड बढ़ रही है, वहीं दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है. बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के चक्रवाती परिसंचरण में बदल जाने से केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, अंडमान-निकोबार, कर्नाटक और लक्षद्वीप में भारी से अत्यधिक बारिश की आशंका बनी हुई है. इन क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read