Bharat Express DD Free Dish

Weather Update: दिल्ली-NCR में बारिश से सुहाना मौसम, IMD का पूर्वानुमान; अगस्त अंत तक बरसेगा पानी, यूपी में हल्की बारिश

मंगलवार (26 august) को शहर के कई हिस्सो में रुक-रुक कर बारिश हुई तो वहीं कई जगहों पर धमाधम बारिश ने सड़के जाम कर दी. मौसम के अचानत करवट लेने से दिल्ली-ncr में लोगों को गर्मी से राहत मिली है और लोग राहत की सांस ले रहे हैं.

Weather Update

Weather Update: दिल्ली-ncr में पिछले कुछ दिनों से तेज बारिश का दौर जारी है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल रही है और मौसम सुहाना बना हुआ है. वहीं लोगो ने एसी तक चलाना बंद कर दिया है क्योंकि सुबह और रात के समय मौसम ठेड़ा हो जाता है.

इसी बीच बीते दिन मंगलवार (26 august) को शहर के कई हिस्सो में रुक-रुक कर बारिश हुई तो वहीं कई जगहों पर झमाझम बारिश ने सड़के जाम कर दी. मौसम के अचानक करवट लेने से दिल्ली-ncr में लोगों को गर्मी से आराम मिला है और लोग राहत की सांस ले रहे हैं. तो चलिए जानते हैं आज और आने वाले कुछ दिनों तक आपके शहर में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है.

दिल्ली-NCR में मौसम का हाल

दिल्ली में कुछ दिनों से तेज बारिश हो रही है जिसके कारण गर्मी से लगातार राहत मिल रही है. वहीं मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली के लिए आने वाले दिनों में नया अपडेट जारी कर दिया है. IMD का कहना है कि इस पूरे हफ्ते में दिल्ली के अंदर बारिश का दौर जारी रहने वाला है. कहीं तेज बारिश देखने को मिलेगी तो कहीं हल्की बारिश से मौसम सुहाना हना रहेगा.

दिल्ली में आने वाले दिनों के लिए तापमान की बात की जाए तो ये 27 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने वाला है. वहीं दिल्ली और आसपास के शहरों में अगस्त के आखिर तक बारिश का सिलसिला रुकने वाला नहीं है.

ये भी पढ़ें- गोवा में फिडे विश्व कप 2025, पीएम मोदी बोले- भारत को मेजबानी पर बेहद खुशी है

यूपी में कैसा रहेगा मौसम

पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के कोई आसार नहीं है, आज राज्य के कऊ हिस्सो में हल्की बारिश रहेगी. मौसम विभाग की ओर से यूपी के लिए किसी भी तरह की कोई चेतावनी या पूर्वानुमान जारी नहीं किया गया है. वहीं आने वाले दिनों में गर्मी और उमस से लोगों को परेशानी हो सकती है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read