Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

आसमान से बरसेगी आफत! यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों में बारिश-आंधी का तांडव, IMD ने जारी किया हाई अलर्ट

देश के कई राज्यों में मानसून एक बार फिर आक्रामक हो गया है. मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली और राजस्थान सहित 12 राज्यों में तेज आंधी और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है.

Weather Update, IMD Alert, Monsoon

Weather Update: देश के कई राज्यों में मौसम ने फिर से कड़े तेवर दिखाए हैं. मानसूनी हवाओं और एक नए वेदर सिस्टम के सक्रिय होने की वजह से उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर तक बारिश और आंधी का जोरदार दौर शुरू हो गया है. मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी 2 अगस्त को देश के 12 बड़े राज्यों में तूफानी बारिश और खतरनाक आंधी का रेड और येलो अलर्ट जारी किया है.

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और उसके आसपास के इलाकों में एक मजबूत दबाव क्षेत्र बना हुआ है जिसके अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और कमजोर होकर कम दबाव क्षेत्र में बदलने की पूरी संभावना है. इसका असर कई राज्यों के मौसम पर साफ दिखाई दे रहा है.

12 राज्यों में भारी बारिश का खतरा

मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक जिन राज्यों में सबसे ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है उनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल शामिल हैं. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है जिससे बड़े-बड़े पेड़ उखड़ने और फसलों को नुकसान होने की आशंका जताई गई है.

प्रमुख राज्यों का हाल

दिल्ली: राजधानी दिल्ली में आज मध्यम से लेकर तेज बारिश होने की पूरी संभावना है. इस दौरान 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. तापमान की बात करें तो अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

उत्तर प्रदेश: यूपी के कई जिलों जैसे मेरठ, आगरा, मथुरा, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या में भारी बारिश के साथ 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट है. लखनऊ में आज तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

बिहार: पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, पूर्णिया और बक्सर समेत कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. यहां 70 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. पटना का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है.

राजस्थान और मध्य प्रदेश: राजस्थान के जयपुर, टोंक, कोटा, उदयपुर और सीकर में तेज आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी है. वहीं, एमपी के भोपाल, इंदौर, खंडवा, बालाघाट और विदिशा जैसे जिलों में भी तूफानी बारिश का दौर देखने को मिलेगा.

पहाड़ी राज्य (उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर): पहाड़ों पर मौसम सबसे ज्यादा तेवर दिखा रहा है. उत्तराखंड के बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चमोली में भारी बारिश का अलर्ट है. हिमाचल के शिमला, मनाली, कुल्लू और चंबा में भी झमाझम बारिश होगी, जिससे मनाली का तापमान गिरकर 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

ये भी पढे़ं- आजादी के 78 साल बाद भी बांस के पुल पर चलने को लोग मजबूर, कानपुर देहात में जान जोखिम पर हजारों जिंदगियां

लोगों के लिए खास सलाह

इस तूफानी मौसम और तेज हवाओं को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को बिना जरूरत घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है. खासकर किसानों को अपनी फसलों को सुरक्षित रखने के उपाय करने के लिए कहा गया है क्योंकि इस बेमौसम आंधी और भारी बारिश से खेती को भारी नुकसान पहुंच सकता है. अगर आप भी इनमें से किसी राज्य में रहते हैं तो घर से निकलने से पहले मौसम का अपडेट जरूर चेक कर लें.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest