Bharat Express DD Free Dish

Weather Update: दिल्ली और यूपी में बढ़ी उमस और गर्मी, पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर में मौसम का हाल

देश के पहाड़ी राज्यों में मॉनसून की बारिश लगातार जारी है. उत्तराखंड में येलो अलर्ट, दिल्ली और यूपी में उमस और गर्मी बढ़ी. 18 अगस्त के लिए मौसम विभाग ने अपडेट दी है.

Weather Update, Delhi NCR Weather, IMD Alert

Weather Update: देश के पहाड़ी राज्यों में मॉनसून की बरसात थमने का नाम नहीं ले रही. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे इलाकों में लगातार बारिश हो रही है, जिससे पहाड़ों पर रहने वाले लोग अब भी दहशत में हैं.

हाल के दिनों में हुए बादल फटने की घटनाओं ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है. दूसरी तरफ, मैदानी राज्यों में अब बारिश का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है और मौसम में उमस बढ़ने लगी है.

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-NCR में तोज बारिश का दौर थमा हुआ है. बादल सिर्फ थोड़ी देर के लिए बरसते है जिसके कारण उमस और गर्मी का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो गया है.

दिल्ली में आज बारिश की उम्मीद कम

राजधानी दिल्ली में 18 अगस्त को बारिश की संभावना बहुत कम है. मौसम विभाग ने किसी तरह का अलर्ट या चेतावनी जारी नहीं की है. हालांकि, देर शाम मौसम का मिजाज बदल सकता है और हल्की फुहारें पड़ सकती हैं.

बीते कुछ दिनों से लगातार हुई बारिश की वजह से यमुना का जलस्तर बढ़ गया है. निचले इलाकों में पानी भरने के खतरे को देखते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है.

यूपी में उमस ने बढ़ाई परेशानी

उत्तर प्रदेश में मॉनसून कमजोर पड़ गया है. लगातार बढ़ते तापमान और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है. दिन में तेज धूप और रात में चिपचिपी गर्मी ने हालात और खराब कर दिए हैं.

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 72 घंटों तक प्रदेश में भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है. 18 अगस्त को पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों और पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें हो सकती हैं.

वहीं 19 और 20 अगस्त को भी प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है.

ये भी पढ़ें- Shubhanshu Shukla आज PM Modi से करेंगे मुलाकात, अंतरिक्ष मिशन पर लोकसभा में होगी विशेष चर्चा

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा. मौसम विभाग ने पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. अन्य जिलों में भी गरज-चमक और आकाशीय बिजली के साथ तेज बारिश की संभावना बनी हुई है.

देहरादून में सोमवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मंगलवार को भी कहीं-कहीं भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read