देश

Weather Update: देश के 21 राज्यों में हुई बारिश, मौसम होगा तूफानी, पड़ेंगे ओले, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather Forecast Updates: दिल्ली-एनसीआर को आज भी भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है. 30-अप्रैल को दिल्ली-एनसीआर में आंधी के साथ बारिश की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. दिल्ली में पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम था. जबकि न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है. आईएमडी ने आज उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर तेज आंधी चलने का अनुमान जताया है. यूपी में अलग-अलग जगहों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं  रहने की संभावना है.

कई स्थानो में भारी बारिश की भविष्यवाणी की

आईएमडी ने 30 अप्रैल को केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है. वहीं, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, रायलसीमा और तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. आईएमडी ने कई राज्यों में आंधी और ओलावृष्टि की आशंका के चलते ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है. आईएमडी ने आज उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा में कई स्थानों पर बिजली गिरने और तेज हवा के साथ ओलावृष्टि की भविष्यवाणी की है. दूसरी ओर, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने और तेज हवा के साथ ओलावृष्टि हो सकती है.

ये भी पढ़ें- Anand Mohan: फिर जेल जा सकता है आनंद मोहन, जी कृष्णया की पत्नी ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये मांग 

इन राज्यों में पड़ने वाली है बारिश

30 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ गरज के साथ बारिश की संभावना है. उत्तर प्रदेश, बिहार, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और राज्य माहे, जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गुजरात, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा, आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में भी अलग-अलग जगहों पर बिजली चमकने के साथ गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं. आईएमडी के मुताबिक, तूफानी मौसम दक्षिण-पूर्व अरब सागर, लक्षद्वीप, मालदीव और केरल तट से सटे और बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व, मन्नार की खाड़ी, दक्षिण तमिलनाडु-श्रीलंका तट पर 55 किमी की संभावना है.

Dimple Yadav

Recent Posts

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

4 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

6 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

6 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

6 hours ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

7 hours ago