Bharat Express DD Free Dish

कुदरत का मूड अभी और होगा खराब! 17 राज्यों में बारिश का हाहाकार, 65 की रफ्तार से तूफान का कहर

IMD ने 14 सितंबर को दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, राजस्थान, एमपी समेत 17 राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है.

Weather Update

घने काले मानसूनी बादल, तेज बारिश, आंधी और तूफानी हवाओं का सिनेमैटिक मौसम दृश्य

Weather Update Today 14 september: मानसून का मिजाज एक बार फिर पूरी तरह से बौरा गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 14 सितंबर 2026 को देश के 17 राज्यों के लिए मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का कड़ा अलर्ट थमा दिया है. अगले 10 घंटों के भीतर दिल्ली-NCR से लेकर यूपी, बिहार, राजस्थान और एमपी तक आसमान में ऐसे काले-कलूटे बादल उमड़ेंगे कि दिन में ही बत्ती जलानी पड़ जाएगी.

पाठकों को बता दें कि (Aaj ka Mausam) 65 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आने वाली आंधी लोगों के पसीने छुड़ाने के लिए तैयार है, जिसके चलते मौसम विभाग ने किसानों और मछुआरों को खास सतर्कता बरतने की सलाह दी है.

17 राज्यों में कुदरत का तांडव(Weather Update Today 14 september)

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, देश भर में मानसून का सिस्टम ऐसा सेट हुआ है कि 17 राज्यों में पानी का बवंडर आने वाला है. दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, एमपी, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, गुजरात, असम, तेलंगाना, महाराष्ट्र और केरल में झमाझम बारिश के साथ 50 से 65 किमी प्रति घंटे की तूफानी हवाएं चलेंगी. IMD ने साफ कहा है कि बिना काम के बाहर निकले तो भारी फजीहत तय है.

यूपी-बिहार में आंधी-बारिश का भौकाल(Aaj ka Mausam)

राजधानी दिल्ली में आज 30 से 40 किमी की स्पीड से हवाएं चलेंगी और बारिश से मौसम सुहावना रहेगा, जहां अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम 26°C दर्ज हो सकता है. वहीं यूपी के गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और मिर्जापुर समेत कई जिलों में 55 की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलेंगी. बिहार के पटना, गया, सिवान, अररिया, वैशाली और भागलपुर में 50 किमी/घंटे की स्पीड से आंधी चलने और मूसलाधार बारिश का अलर्ट है, जिससे निचले इलाकों में पानी भरने का पूरा खतरा है.

देश के प्रमुख शहरों का हाल:

शहर अधिकतम तापमान (14 सितंबर) न्यूनतम तापमान (14 सितंबर)
दिल्ली 32°C 26°C
मुंबई 29°C 26°C
चेन्नई 32°C 27°C
कोलकाता 34°C 27°C
लखनऊ 32°C 26°C
पटना 33°C 27°C
रांची 29°C 22°C
भोपाल 28°C 23°C
जयपुर 31°C 25°C
शिमला 23°C 17°C
नैनीताल 23°C 17°C

पहाड़ों पर फिर लैंडस्लाइड का खौफ

राजस्थान (Weather Update Today) के जयपुर, जैसलमेर, कोटा, उदयपुर और भीलवाड़ा में 65 किमी की भयंकर स्पीड से हवा के झोंके चलेंगे और झमाझम बारिश होगी. मध्य प्रदेश के भोपाल, विदिशा, देवास, कटनी और रतलाम में 60 की स्पीड से तूफान आने के आसार हैं. उधर उत्तराखंड और हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में मूसलाधार बारिश के साथ 40 से 50 किमी की स्पीड से चलने वाली हवाएं लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ा सकती हैं, इसलिए पहाड़ी रास्तों पर संभलकर चलने की सलाह दी गई है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read