आज का मौसम
Weather Update Today 15 september: मानसून भले ही अपने आखिरी दौर में हो, लेकिन इसके तेवर अभी भी ढीले पड़ने का नाम नहीं ले रहे हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 15 सितंबर 2026 को देश के कई राज्यों के लिए आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश का ताजा अलर्ट जारी कर दिया है.
बंगाल की खाड़ी में(Aaj ka Mausam)बने लो-प्रेशर एरिया और हिमालयी क्षेत्रों में एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के डबल अटैक से दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, राजस्थान और एमपी में आसमान से आफत बरसने के पूरे आसार हैं.
पंजाब-राजस्थान में मौसम बौराया(Weather Update Today 15 september)
राजधानी दिल्ली में आज आमतौर पर काले बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में झमाझम बारिश देखने को मिलेगी. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम 24°C रहने वाला है, जिसके बाद 20 सितंबर तक राहत के आसार हैं.
वहीं हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में आज से 17 सितंबर तक भारी बारिश और तूफानी हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है. पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में भी 18 से 20 सितंबर तक रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहेगा.
एमपी-छत्तीसगढ़ में बिजली कड़कने का अलर्ट(Aaj ka Mausam)
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मानसून का सिस्टम पूरी तरह एक्टिव मोड में है. पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में 20 सितंबर तक गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की कड़ी चेतावनी दी गई है. इसके अलावा पश्चिम भारत के कोंकण, गोवा, गुजरात और मध्य महाराष्ट्र में भी आज और कल कई स्थानों पर झमाझम बारिश लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है.
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के जन्मदिवस पर उत्तराखंड में जलेंगे ‘आशीर्वाद दीप’, सीएम धामी ने की अपील
पहाड़ों पर लैंडस्लाइड का खौफ
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 20 सितंबर तक आफत की बारिश का सिलसिला थमने वाला नहीं है. उत्तराखंड में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी(Weather Update Today) जारी की गई है, जिससे पहाड़ी रास्तों पर लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है. वहीं पूर्वोत्तर भारत के असम, मेघालय, अरुणाचल और सिक्किम में 18 सितंबर तक भारी बारिश होगी. दक्षिण भारत के केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी आज से मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




