Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

अगले 8 घंटे 13 राज्यों पर बहुत भारी…! मूसलाधार बारिश और 70 की रफ्तार से आंधी का खौफनाक अलर्ट

मानसून की आधिकारिक विदाई के बाद भी देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. 17 अक्टूबर 2026 को यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान समेत 13 से अधिक राज्यों में भारी बारिश, आंधी और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि का अलर्ट बताया गया है.

भारतीय मौसम

(AI IMAGE)

Weather Update Today: देश में मानसून की आधिकारिक विदाई के बाद भी मौसम ने एक बार फिर ऐसा खतरनाक और डरावना यू-टर्न लिया है कि हर कोई हैरान है. मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आज यानी 17 अक्टूबर 2026 को देश के 13 से अधिक राज्यों में भारी बारिश, भयंकर आंधी और कुछ जगहों पर ओले गिरने का तांडव देखने को मिलेगा.

इस दौरान(Rain alert today) हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे बड़े-बड़े पेड़ उखड़ने और फसलों को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है.

इन 13 राज्यों में मौसम का टॉर्चर(Weather Update Today)

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के पास कम दबाव का क्षेत्र (Low Pressure) बन रहा है, जिसके असर से पूर्वी और मैदानी इलाकों में मानसूनी बादल एक बार फिर तबाही मचाने के लिए तैयार हैं. यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश का भयंकर अलर्ट जारी किया गया है.

दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक बिगड़ेगा मिजाज(Rain alert today)

दिल्ली: राजधानी में आज आसमान बादलों से घिरा रहेगा और मध्यम से तेज बारिश के साथ 20-30 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. यहां अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम 19°C रहने का अनुमान है.

उत्तर प्रदेश: नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर, मेरठ, वाराणसी, प्रयागराज, अलीगढ़ और गोरखपुर समेत कई जिलों में 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का कहर देखने को मिलेगा.

बिहार व झारखंड: पटना, गया, भागलपुर से लेकर रांची, धनबाद और जमशेदपुर तक आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और कई इलाकों में येलो अलर्ट के साथ भारी बारिश व तेज सतही हवाओं की चेतावनी दी गई है.

पहाड़ों पर बर्फबारी और लैंडस्लाइड का ट्रिपल अटैक

पहाड़ी राज्यों में मौसम का सबसे ज्यादा आक्रामक रूप देखने को मिल रहा है. हिमाचल प्रदेश (शिमला, मनाली, कांगड़ा, चंबा) और उत्तराखंड (देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़) के कई ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी और 50-60 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का रेड अलर्ट है. मनाली जैसे इलाकों में न्यूनतम तापमान लुढ़ककर माइनस 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है. वहीं, जम्मू-कश्मीर के भी कई संवेदनशील जिलों में तेज बारिश और तूफान का खतरा मंडरा रहा है.

प्रमुख शहरों का क्या है हाल?

शहर अधिकतम तापमान (17 अक्टूबर) न्यूनतम तापमान (17 अक्टूबर)
दिल्ली 31°C 19°C
मुंबई 34°C 26°C
चेन्नई 31°C 25°C
कोलकाता 34°C 24°C
लखनऊ 32°C 19°C
पटना 32°C 21°C
रांची 29°C 19°C
भोपाल 32°C 22°C
जयपुर 32°C 21°C
शिमला 22°C 10°C
नैनीताल 22°C 13°C

आम जनता के लिए सख्त हिदायत

तेज आंधी और बेमौसम बरसात के इस दौर को देखते हुए मौसम विभाग(Weather Update Today) ने किसानों को अपनी कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह दी है. इसके अलावा, पहाड़ी इलाकों की यात्रा करने वाले पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों से अपील की गई है कि वे मौसम की स्थिति को पूरी तरह परखने के बाद ही घर से बाहर निकलें, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital