26 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
Weather Update Today: देश में इस बार मॉनसून थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. एक तरफ जहां लगातार हो रही बारिश से लोग पहले ही हलकान हैं, वहीं अब मौसम विभाग (IMD) ने 30 अगस्त 2026 के लिए एक और खौफनाक अलर्ट जारी कर दिया है. दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार से लेकर पहाड़ों तक देश के करीब 26 राज्यों में मौसम का मिजाज तेजी से बिगड़ने वाला है.
बता दें कि मॉनसून के इस कहर के बीच हवा की रफ्तार 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे उखड़ते पेड़, गिरते बिजली के खंभे और पहाड़ों पर भूस्खलन का बड़ा खतरा मंडरा रहा है.
क्यों बिगड़ा मौसम का मिजाज?(Weather Update Today)
मौसम विभाग के मुताबिक, एक साथ कई मौसमी सिस्टम एक्टिव होने से यह आफत आई है. उत्तरी हरियाणा और दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर अलग-अलग साइक्लोनिक सर्कुलेशन बने हुए हैं. साथ ही उत्तरी बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी वाली तूफानी हवाओं ने आग में घी डालने का काम किया है. यही वजह है कि उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर तक मॉनसून रौद्र रूप दिखा रहा है.
यूपी-बिहार में तूफानी हवाओं का अलर्ट
दिल्ली-NCR: 40 से 50 KM/H की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और भारी बारिश से सड़कों पर वाटरलॉगिंग व भारी ट्रैफिक जाम लगने के आसार हैं.
उत्तर प्रदेश: मथुरा, आगरा, मेरठ, वाराणसी, गोरखपुर और प्रयागराज समेत दो दर्जन से ज्यादा जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट है.
बिहार: पटना, गया, पूर्णिया समेत कई जिलों में 60 KM/H की रफ्तार से आंधी चलेगी और आकाशीय बिजली गिरने का बड़ा खतरा है.
पहाड़ों पर भूस्खलन की आफत
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में मूसलाधार बारिश के चलते लैंडस्लाइड और रास्ते बंद होने का खतरा (Weather Update Today) बढ़ गया है. उधर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 60 से 70 KM/H की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाएं और बारिश खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा सकती हैं. किसानों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है.
यह भी पढ़ें: ‘दलितों से चप्पल उठवाती है कांग्रेस…’, राहुल गांधी के आरोपों पर BJP का तगड़ा पलटवार, देखें VIDEO
पूर्वोत्तर में ‘जल प्रलय’ जैसी स्थिति
पूर्वोत्तर भारत के राज्यों-असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 30 अगस्त से 3 सितंबर तक अति-भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. लगातार बारिश और गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं को देखते हुए लोगों को खुले मैदानों में न जाने की सलाह दी गई है.
IMD की चेतावनी: बेवजह बाहर न निकलें
मौसम विभाग ने साफ़ कहा है कि यह दौर सिर्फ छाता लेकर बाहर निकलने जैसा नहीं है. तेज हवाओं के दौरान कमजोर ढांचों, होर्डिंग्स और बड़े पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचें. पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने वाले पर्यटक मौसम साफ होने तक जोखिम वाले रास्तों से दूर रहें और स्थानीय प्रशासन की सलाह का पालन करें.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



