Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Weather Update: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश के आसार, यूपी समेत इन राज्यों में जारी किया गया अलर्ट

Weather Update:दिल्ली-NCR में आज गरज के साथ भारी बारिश की संभावना है जिससे उमस से राहत मिलेगी. मौसम विभाग के अनुसार यूपी समेत इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

Weather Update, Delhi NCR Weather, IMD Alert

Weather Update: दिल्ली-NCR के लोगों को आज उसम से राहत मिलने वाली है. आज दिल्ली और आसपास के इलाकों में गरज और चमक के साथ भारी बारिश के आसार है. बारिश और बादलों के कारण इस हफ्ते दिल्ली-एनसीआर में मौसम सुहावना बन रहा है. इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है.

यूपी के इन इलाकों में पड़ सकती हैं बौछारें

उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है. आने वाले दिनों में बारिश होने की फिर से संभावना बनी हुई है. लेकिन कहीं भी बहुत भारी बारिश के आसार नहीं हैं. इसी क्रम में आज यानी 9 जुलाई को पश्चिमी यूपी के कई इलाकों और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश होने के साथ ही गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है. इस दौरान दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने की संभाववा है.

राजस्थान में हल्की बारिश की संभावना

राजस्थान में मानसून की बारिश कभी तेज तो कभी हल्की हो रही है. बीते दिनों भारी बारिश के बाद अब दो दिन के लिए बारिश का दौर धीमा हो रहा है. मौसम विभाग ने आसमानी गतिविधियां देखने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि बुधवार 9 जुलाई और गुरुवार 10 जुलाई को राजस्थान में बारिश का दौर हल्का रहने की संभावना है. प्रदेश के किसी भी जिले में भारी बारिश की संभावना नहीं जताई गई है.

आने वाले दिनों में बनी रह सकती है बारिश की रफ्तार

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश की यही रफ्तार बनी रह सकती है और तापमान में गिरावट आने की संभावना है. यदि बारिश इसी तरह जारी रही तो लोगों को आने वाले हफ्ते में गर्मी से काफी हद तक राहत मिल सकती है. ऐसे में IMD ने चेतावनी जारी करते हुए भारी बारिश का आशंका जताई है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital