होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
आज के मौसम का हाल (फाइल फोटो)
देश के पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी और मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं ने सर्दी बढ़ा दी है. पूरे उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है. वहीं दक्षिणी राज्यों में बारिश होने से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, त्रिपुरा और यूपी के कई इलाकों में 15 और 16 दिसंबर को घना कोहरा पड़ने की संभावना है.
इसके साथ ही पिछले 24 घंटे में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने बताया कि इन जगहों पर अगले 24 घंटे के दौरान भी न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री तक रहने की संभावना है.
बात करें हम दिल्ली-एनसीआर की तो यहां भी सर्दी बढ़ रही है. इसके साथ ही दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है. मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. आज शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है.
देश के पहाड़ी राज्यों जैसे की उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी जारी है. वहीं हिमाचल के कुल्लू, किन्नौर और लाहौल व स्पीति जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों और पर्वत श्रृंखलाओं में बीते 24 घंटों में हल्की बर्फबारी देखने को मिल रही है. मौसम विभाग ने बताया कि 16 दिसंबर से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ, हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने वाला है. विभाग ने 19 दिसंबर तक क्षेत्र में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है.
देश के दक्षिणी राज्यों में मौसम विभाग ने 16, 17 दिसंबर को भारी बारिश का अलर्ट जरी किया है. इसके साथ ही 17 दिसंबर को केरल में भी बारिश बारिश की संभावना है. वहीं 16 और 17 दिसंबर को वर्षा गतिविधि में वृद्धि होने की संभावना है.
UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…
Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…
Jharkhand News: रांची के डोरंडा स्थित JAP-1 में 1880 से चली आ रही परंपरा के…
कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…
नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…
भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…