मल्टीग्रेन रोटी खाने से वजन और ब्लड शुगर पर क्या पड़ेगा असर?
ललित झा की टीएमसी के नेता के साथ फोटो वायरल
Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा मामले में दिल्ली पुलिस पांच ने पांचवें आरोपी ललित झा को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं इससे पहले संसद के अंदर और बाहर उत्पाद मचाने वाले 4 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया था. जिसके बाद पुलिस उन चारों आरोपियों की 7 की रिमांड मिल गई है. वहीं इस बीच मास्टरमाइंड ललित झा का कनेक्शन ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी से सामने आ रहा है. उसकी टीएमसी के नेताओं के साथ वायरल हो रही है. पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने ट्विटर पर ललित झा की तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के साथ फोटो शेयर करके आरोप लगाया कि ललित झा, लंबे समय से तृणमूल कांग्रेस के नेता तापस रॉय के साथ जुड़ा रहा है.
बीजेपी नेता ने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि हमारे लोकतंत्र के मंदिर पर हमले का मास्टरमाइंड ललित झा लंबे समय से टीएमसी के तापस रॉय के साथ घनिष्ठ संबंध में था. क्या यह सबूत नेता की मिलीभगत की जांच के लिए पर्याप्त नहीं है?
वहीं ललित झा की फोटो टीएमसी नेताओं के सामने आते ही बीजेपी हमलावर हो गई है. बीजेपी के आईटी सेल के मुखिया अमित मालवीय ने भी दावा किया कि ललित झा का TMC से कनेक्शन से बिल्कुल साफ हो गया है. उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन, हार की हताशा में सरकार को बदनाम करना चाहता है और इसीलिए संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने की साजिश रची.
वहीं ललित का कनेक्शन कोलकाता से जुड़ा हुआ है. उसने संसद के बाहर से प्रदर्शन कर रहे लोगोंं का वीडियो बनाया था और कोलकाता के एक एनजीओ संचालक नीलाक्ष आइच को भेजा था. यह भी कहा जा रहा है कि ललित इस एनजीओ का जनरल सेकेट्री है. इसके बाद पुलिस भी नीलाक्ष के घर पहुंच चुकी है और पूछताछ शुरू कर दी है. इसके अलावा इस एनजीओ की फंडिंग के बारे में पता लगाया जा रहा है.
दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के…
दलाई लामा के भतीजे खेद्रूब थोंडुप ने दावा किया है कि चीन जानबूझकर दलाई लामा…
LK Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली के…
UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…
Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…
Jharkhand News: रांची के डोरंडा स्थित JAP-1 में 1880 से चली आ रही परंपरा के…