Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

सावधान! आज मानसून लेगा विकराल रूप, 10 राज्यों में आंधी-पानी और बिजली गिरने की भयंकर चेतावनी

आईएमडी ने 27 जुलाई के लिए दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड समेत 10 से अधिक राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी और वज्रपात का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. कई क्षेत्रों में 70-80 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने, जलभराव, भूस्खलन और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है.

Weather Update Today: देश भर में मानसून का तांडव अब अपने सबसे खतरनाक दौर में पहुंच चुका है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी ने आज 27 जुलाई को उत्तर, पूर्व और पश्चिम भारत के 10 से ज्यादा राज्यों में मूसलाधार बारिश, भयंकर आंधी और बिजली गिरने का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आज अगले 14 घंटे देश के कई राज्यों के लिए बेहद भारी पड़ सकते हैं. उत्तर भारत से लेकर मैदानी और तटीय इलाकों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की आशंका है, जिससे भारी जलभराव, पेड़ उखड़ने और बिजली आपूर्ति ठप होने का बड़ा खतरा मंडरा रहा है.

देश के 10 राज्यों में अलर्ट(Weather Alert Today)

मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक आज 27 जुलाई को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में अति भारी बारिश और आकाशीय बिजली का बड़ा अलर्ट जारी किया गया है.

कई इलाकों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से अंधड़ चलने की पूरी संभावना है. पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड यानी भूस्खलन और नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने का खतरा बना हुआ है, इसलिए पर्यटकों को आज यात्रा टालने की सलाह दी गई है.

दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम(Delhi Weather Update Today)

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज 27 जुलाई को दिनभर काले घने बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में आज गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है. इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है.

यूपी और बिहार में आकाशीय बिजली का तांडव

उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, मोरादाबाद, बरेली, कानपुर, बदायूं, रामपुर, मैनपुरी, ललितपुर, सीतापुर, हरदोई, बहराइच, कन्नौज, कुशीनगर, प्रयागराज, गोरखपुर और देवरिया में आज भारी आंधी-पानी का अलर्ट है.

वहीं (Weather Alert Today) बिहार के पटना, गया, सारण, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, पूर्णिया, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, कटिहार, किशनगंज, अररिया, भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की हवाओं के साथ भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी गई है.

देखें प्रमुख शहरों का हाल:

शहर अधिकतम तापमान (27 जुलाई) न्यूनतम तापमान (27 जुलाई)
दिल्ली 35°C 26°C
मुंबई 31°C 27°C
चेन्नई 34°C 28°C
कोलकाता 33°C 27°C
लखनऊ 35°C 28°C
पटना 36°C 29°C
रांची 32°C 24°C
भोपाल 32°C 24°C
जयपुर 33°C 27°C
शिमला 26°C 21°C
नैनीताल 26°C 22°C

झारखंड, एमपी, राजस्थान और गुजरात का हाल

राजस्थान के कोटा, बारां, बूंदी, सिरोही, भीलवाड़ा, सीकर, उदयपुर, भरतपुर, अजमेर, जयपुर, जोधपुर, राजसमंद और टोंक में आज 80 की स्पीड से तूफानी हवाएं चलेंगी. मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, उज्जैन, खंडवा, देवास, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम और रीवा में मूसलाधार बारिश का अलर्ट है.

इसके अलावा (Weather Alert Today) गुजरात के नवसारी, सूरत, वलसाड, अहमदाबाद, भावनगर और झारखंड के रांची, जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद समेत 17 जिलों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है.

पहाड़ी राज्यों और महाराष्ट्र-पंजाब में मौसम का मिजाज

हिमाचल प्रदेश के शिमला, मनाली, कुल्लू, कांगड़ा और उत्तराखंड के ऋषिकेश, हरिद्वार, नैनीताल, उत्तरकाशी में आज भारी बारिश के चलते भूस्खलन का खतरा बेहद ज्यादा है. जम्मू-कश्मीर के कठुआ, जम्मू, रियासी, कुपवाड़ा और बारामूला में 70 की स्पीड से हवाएं चलेंगी. महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, पुणे और पंजाब के लुधियाना, जालंधर, पटियाला, मोहाली में आज 60 से 65 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी के साथ मूसलाधार बारिश होने का अनुमान जताया गया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital