Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

अगले 7 घंटे 16 राज्यों में कहर बन टूटेगा मौसम…! 85 की रफ्तार से आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने 18 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में मौसम बिगड़ने की आशंका है.

WEATHER

(AI IMAGE)

Weather Update Today: मानसून की विदाई के अंतिम चरण में मौसम विभाग (IMD) ने एक बार फिर बेहद खतरनाक और डरावना अलर्ट जारी किया है. बंगाल की खाड़ी से उठ रहे तूफानी चक्रवात और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान से लेकर मध्य प्रदेश तक बन रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते देश का मौसम एक बार फिर पूरी तरह से बिगड़ने वाला है.

मौसम विभाग के मुताबिक, आज (18 अक्टूबर) अगले कुछ घंटों के भीतर दिल्ली से लेकर पश्चिम बंगाल और दक्षिण भारत तक देश के 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का भयंकर तांडव देखने को मिलेगा. इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की तूफानी रफ्तार से चलने वाली हवाएं लोगों की भारी मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं.

16 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी(Weather Update Today)

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी की हलचल और अरब सागर से आ रहे निम्न दबाव के कारण उत्तर से लेकर पूर्व और मध्य भारत तक भारी उथल-पुथल मची है. देश के 16 राज्यों-यूपी, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, ओड़िसा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में झमाझम पानी बरसने के पूरे आसार हैं. कई राज्यों में तो 70 से 85 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली आंधी और ओले गिरने का भी खतरा मंडरा रहा है.

दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक अलर्ट(Rain alert today)

दिल्ली: राजधानी दिल्ली में आज आसमान में बादलों का डेरा रहेगा और मध्यम बारिश के साथ तेज आंधी चलने की संभावना है. दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

उत्तर प्रदेश: बिजनौर, अलीगढ़, मेरठ, गाजियाबाद, मथुरा, आगरा, कानपुर, लखनऊ और प्रयागराज समेत कई जिलों में 50 किमी की रफ्तार से आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट है.

बिहार: पटना, गया, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया और भागलपुर में काले बादलों के साथ 40 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और झमाझम पानी बरसेगा.

झारखंड: रांची, दुमका, जमशेदपुर और हजारीबाग में 60 किमी प्रति घंटे की तूफानी रफ्तार से हवा चलने और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

पहाड़ी राज्यों में कुदरत का कहर

पहाड़ी इलाकों में मौसम(Weather Update Today) सबसे ज्यादा खतरनाक रूप में है. उत्तराखंड के नैनीताल, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और ऋषिकेश में 50 से 60 किमी की स्पीड से आंधी चलने के साथ भारी बारिश और लैंडस्लाइड (भूस्खलन) का तगड़ा खतरा है. हिमाचल प्रदेश के मनाली, कुल्लू और चंबा में भारी बारिश-तूफान के साथ-साथ भयंकर बर्फबारी की चेतावनी दी गई है, जहाँ मनाली में तापमान गिरकर माइनस 3 डिग्री तक पहुंच सकता है. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ और पहलगाम में भी 60 की रफ्तार से आंधी और बारिश का दौर जारी रहेगा.

प्रमुख शहरों का हाल:

शहर अधिकतम तापमान (18 अक्टूबर) न्यूनतम तापमान (18 अक्टूबर)
दिल्ली 32°C 18°C
मुंबई 34°C 27°C
चेन्नई 29°C 26°C
कोलकाता 33°C 24°C
लखनऊ 32°C 19°C
पटना 32°C 21°C
रांची 29°C 19°C
भोपाल 32°C 22°C
जयपुर 32°C 21°C
शिमला 22°C 10°C
नैनीताल 22°C 12°C

पश्चिम बंगाल, राजस्थान और MP में भी बिगड़ेगा मिजाज

पश्चिम बंगाल के कोलकाता, मालदा और दार्जिलिंग में मौसम का सबसे आक्रामक रूप (Weather Update Today) देखने को मिल सकता है, जहाँ 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से खतरनाक आंधी चलने और भारी बारिश का रेड अलर्ट है. वहीं, राजस्थान के जयपुर, सीकर और कोटा तथा मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर और उज्जैन में 60 किमी की स्पीड से हवाएं चलने और बारिश की चेतावनी दी गई है. पूर्वी भारत के राज्यों में आकाशीय बिजली (वज्रपात) का भी भारी कहर देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा का निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital