Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Weather Update: देश के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, बिजली गिरने की जताई आशंका

All India Weather Update: देश के ज्यादातर हिस्सों में आज भारी से बहुत ज्यादा बारिश (Heavy Rainfall) का अनुमान है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक 2 अगस्त को कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है. कई जगहों पर बिजली गिरने की आशंका जताई गई है.

Weather Update

देश भर में मानसून का सीजन चल रहा है. इस दौरान कही भारी बारिश से बाढ़ तो कहीं सूखे जैसे हालात हैं देखने को मिल रहा है. ऐसे में 2 अगस्त को उत्तर प्रदेश के कई इलाको में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. साथ ही बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान बताया गया है. मौसम विभाग की मानें तो 2 अगस्त को उत्तर पश्चिम भारत में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है.

उत्तराखंड में आज के मौसम का हाल

यूपी में 7 अगस्त तक मौसम खराब होने का अनुमान है. वहीं 6 अगस्त तक राज्य के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की आशंका है. इसके साथ ही उत्तराखंड में आज तेज बिजली के साथ भारी बारिश का अनुमान है. पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और चट्टानें भी गिरने की आशंका है. इन इलाकों में भूस्खलन से भी सावधान रहने को कहा गया है. मौसम विभाग ने बताया कि राजमार्ग अवरुद्ध हो सकते हैं और निचले इलाकों में पानी भर सकता है.

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में मौसम का हाल

मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक, ‘छत्तीसगढ़ में भी 2 अगस्त को भारी बारिश होगी. वहीं, पूर्वी मध्य प्रदेश में भी बारिश की संभावना जताई गई है.

ये भी पढ़े- Parliament Monsoon Session: दिल्ली सर्विस बिल पर सदन में आज होगी चर्चा, बीजेपी ने सभी सांसदों को जारी किया व्हिप

बिहार-झारखंड में मौसम का हाल

बिहार-झारखंड में भी आज सामान्य से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया गया है. आईएमडी ने कहा कि 2 अगस्त को कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, अगर दक्षिण भारत की बात करें तो आज तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम और भारी बारिश का अनुमान है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital