Bharat Express DD Free Dish

ममता बनर्जी का ‘मिशन बंगाल’: 291 सीटों पर TMC उम्मीदवारों का ऐलान, ‘दीदी’ इस सीट से लड़ेंगी चुनाव?

West Bengal elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस ने 291 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. ममता बनर्जी भवानीपुर से चुनाव लड़ेंगी.

TMC candidate list

West Bengal elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. बीजेपी के बाद अब तृणमूल कांग्रेस ने सभी 291 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. इस पहले बीजेपी ने सोमवार (16 मार्च) को अपने 144 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी.

मंगलवार (17 मार्च) कालीघाट स्थित टीएमसी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉफ्रेंस में पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने 291 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. इसमें पार्टी प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नाम भी शामिल है. ममता बनर्जी भवानीपुर से चुनाव लड़ेंगी. यह वहीं सीट है जिसे ममता बनर्जी के लिए उपचुनाव में TMC विधायक सोवनदेब चट्टोपाध्याय ने छोड़ी थी.

एक बार फिर CM ममता के समाने सुवेदु अधिकारी

बीजेपी ने अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है. इसमें विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी को भवानीपुर और नंदीग्राम सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. पिछले चुनाव में नंदीग्राम सीट पर सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हराया था. इसके बाद ममता बनर्जी ने उपचुनाव में भवानीपुर सीट से जीत हासिल की थी. अब एक बार फिर विधानसभा चुनाव में सुवेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी आमने-सामने नजर आ रहे हैं.

बंगाल चुनाव 2 चरणों में होगा (WB Election Date)

पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव का ऐलान रविवार (15 मार्च) को भारतीय चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया था. इसके बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पश्चिम बंगाल में अपने पहले सूची जारी की है. बता दें कि इस बार बंगाल चुनाव सिर्फ दो चरणों में कराया जा रहा है. पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर मतदान होगा, जिसके बाद दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को 142 सीटों पर वोटिंग की जाएगी.


ये भी पढ़ें: ममता दीदी के ‘गढ़’ में उन्हीं का ‘शिष्य’ देगा चुनौती! BJP की 144 उम्मीदवारों वाली पहली लिस्ट जारी


इस पहले 2021 के विधानसभा चुनाव में 295 सदस्यीय बंगाल विधानसभा में तुणमूल कांग्रेस ने 215 सीटों पर भारी जीत दर्ज की थी. वहीं बीजेपी भी मुख्य विपक्ष पार्टी के रूप में 77 सीटों पर जीत हासिल कर पाई थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read