Bharat Express DD Free Dish

बंगाल में खूनी खेल: सुवेंदु अधिकारी के PA की सरेआम हत्या, मध्यमग्राम में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

Suvendu Adhikari PA Murder: पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा की एक और गंभीर घटना सामने आई है. बुधवार को भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने पुष्टि की कि उनके निजी सहायक चंद्रकांत रथ की मध्यग्राम के पास अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी.

Suvendu Adhikari PA Murder

Suvendu Adhikari PA Murder

Suvendu Adhikari PA Murder: पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा की एक और गंभीर घटना सामने आई है. बुधवार को भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने पुष्टि की कि उनके निजी सहायक चंद्रकांत रथ की मध्यग्राम के पास अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना मध्यमग्राम इलाके में हुई, जहां बदमाशों ने उनकी गाड़ी को बीच रास्ते रुकवाकर ताबड़तोड़ फायरिंग की.

जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने करीब चार राउंड गोलियां चलाईं, जिससे चंद्रकांत रथ और उनके ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान चंद्रकांत रथ ने दम तोड़ दिया. पुलिस के मुताबिक, उन्हें छाती और सिर में गोली लगी थी.

घटना की खबर मिलते ही भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी पूर्वी मिदनापुर से कोलकाता के लिए रवाना हो गए. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, उन्होंने भी चंद्रकांत रथ की मौत की पुष्टि की है.

पुलिस ने शुरू की जांच

वारदात के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है. पूरे इलाके में नाकेबंदी कर दी गई है और हमलावरों की तलाश तेज कर दी गई है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके.

भाजपा ने बंगाल में दर्ज की शानदार जीत

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब राज्य में हालिया विधानसभा चुनाव के बाद राजनीतिक माहौल पहले से ही तनावपूर्ण बना हुआ है. भाजपा की बड़ी जीत के बाद प्रदेश में लगातार हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं. हाल ही में हुए चुनाव में भाजपा ने 294 में से 207 सीटें जीतकर ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया था.

इस घटना को लेकर भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पार्टी के नेताओं का दावा है कि इस हमले के पीछे टीएमसी का हाथ हो सकता है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read