देश

Ramcharitmanas Controversy: ‘अराजकता पैदा करने वालों को क्या जवाब दिया जाए’, अखिलेश के ‘शूद्र’ वाले सवाल पर CM योगी ने दिया जवाब

Ramcharitmanas Controversy: स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) के रामचरितमानस वाले बयान पर सियासत अपने चरम पर है. अब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM yogi Adityanath) के बीच जुबानी जंग शुरू गई है. लखनऊ में अखिलेश यादव ने अपने आप को ‘शूद्र’ बताया था साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ से पूछा था कि,”मुख्यमंत्री बताएंगे कि क्या में ‘शूद्र’ हूं”. उनके इस सवाल पर अब मुख्यमंत्री ने जवाब दिया है.

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा था, “हमारे मुख्यमंत्री योगी हैं जो एक संस्था से आए हैं. उसका अपना एक इतिहास रहा है. मैं रामचरितमानस और शूद्र पर सीधा पूछूंगा कि सदन में बताइए, शूद्र कौन-कौन हैं. ये हमारा और आपका सवाल नहीं है, ये धार्मिक लोगों का सवाल है.” उन्होंने आगे कि, “हम तो भगवान विष्णु के सभी अवतारों को मानते हैं, जिस पर हमें आपत्ति है उस पर हम सदन में पूछेंगे. जिस शब्द को लेकर बवाल मचा है उसके बारे में कोई क्यों नहीं बोल रहा है. मैं इसे लेकर सदन में सवाल पूछूंगा.”

सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना

प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उनके सवाल का जवाब दिया. उन्होंने कहा कि,”जवाब उन्हे देना चाहिए जो जवाब को समझ सकें. मैं उन्हें जवाब दूंगा जब उन्हें मेरे जवाब की जरूरत होगी. अराजकता पैदा करने वालों को क्या जवाब दिया जाए.” सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक अखबार से बात करते हुए यह सभी बातें कहीं.

यह भी पढ़ें-     Weather Update: उत्तर भारत के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड से राहत, हल्की बारिश के आसार, जाने कैसा रहेगा आज का मौसम

‘विकास के मुद्दे से भटकाने के लिए उठाया यह मुद्दा’

समाजवादी पार्टी के ओर से स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस का मुद्दा उठाया गया. अब इसको लेकर प्रदेश की राजनीति में सियासत तेज हो गई है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने रामचरितमानस पर कहा कि,”रामचरितमानस का मुद्दा इसलिए उठाया जा रहा है ताकि सरकार ने जो विकास किया है उस मुद्दे से लोगों का ध्यान भटकाया जा सके. जिन लोगों का यूपी के विकास में कोई योगदान नहीं है वह जानबूझकर इस मुद्दे को उठा रहे हैं. उनकी पहचान का संकट बना हुआ है. इसीलिए अब रामचरितमानस का मुद्दा उठा रहे हैं.”

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

AISA अध्यक्ष Neha Bora की याचिका HC में खारिज, शांति बनाए रखने के मुचलके पर था विवाद

दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका को खारिज कर दिया…

59 minutes ago

सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में नया मोड़: दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म ‘दूसरा’ के मेकर्स को भेजा नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…

1 hour ago

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कोर्ट में खिंचा मामला, राऊज एवेन्यु कोर्ट जल्द करेगा सुनवाई

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…

2 hours ago

सीएमडी उपेन्द्र राय की पहल से दोस्तोवस्की की रचना पर हिंदी नाटक का रूस में हुआ मंचन, IAC ने भेजा आभार संदेश

कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…

2 hours ago

समुद्री व्यापार में बढ़ता दबदबा: देश के 45% से अधिक कंटेनर कार्गो पर APSEZ का रुतबा, मुंद्रा के विस्तार के साथ उठे सवालों के जवाब

गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…

2 hours ago