AI की सहायता से बनाई गई फोटो
What Is Vajra Prahar 2026: भारत और अमेरिका के बीच कूटनीतिक और रणनीतिक रिश्ते लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं. इसी बढ़ती दोस्ती और मजबूत सैन्य सहयोग की एक और बड़ी झलक आज से हिमाचल प्रदेश में देखने को मिल रही है. दुनिया की दो सबसे बड़ी लोकतांत्रिक ताकतों भारत और अमेरिका की सेनाएं एक बार फिर एक साथ आई हैं. अवसर है दोनों देशों के विशेष बलों (Special Forces) के बीच होने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘वज्र प्रहार 2026’ (Vajra Prahar 2026) का. आइए विस्तार से इसके बारे में जानते हैं.
क्या है ‘वज्र प्रहार’? (What Is Vajra Prahar)
‘वज्र प्रहार’ भारतीय सेना और अमेरिकी सेना के स्पेशल फोर्सेज (Special Forces) के बीच होने वाला एक प्रमुख संयुक्त सैन्य अभ्यास है. इसका मुख्य उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच रक्षा सहयोग को गहरा करना और युद्ध की नई तकनीकों को साझा करना है. इस साल इस महत्वपूर्ण युद्धाभ्यास का 16वां संस्करण आयोजित किया जा रहा है.
कब और कहां हो रहा है अभ्यास? (Vajra Prahar Date And Place)
यह संयुक्त विशेष बल अभ्यास हिमाचल प्रदेश के बकलोह (Bakloh) स्थित ‘विशेष बल प्रशिक्षण विद्यालय’ (Special Forces Training School) में आयोजित किया जा रहा है. यह युद्धाभ्यास आज से शुरू होकर 15 मार्च 2026 तक चलेगा.
‘वज्र प्रहार’ के मुख्य उद्देश्य
इस सैन्य अभ्यास के दौरान दोनों देशों के कमांडो वास्तविक और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कठोर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे. इसके प्रमुख लक्ष्य इस प्रकार हैं.
- अंतर-संचालनीयता (Interoperability): दोनों सेनाओं के बीच तालमेल और संयुक्त परिचालन तत्परता (Joint Operational Readiness) को बढ़ाना.
- रणनीति का आदान-प्रदान: युद्ध की नई तकनीकों, प्रक्रियाओं और ऑपरेशन्स के अनुभवों को एक-दूसरे के साथ साझा करना.
- विश्वास और साझेदारी: जमीनी स्तर पर आपसी विश्वास को मजबूत करना और उच्च कोटि की रणनीतिक साझेदारियां स्थापित करना.
- साझा संकल्प: वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए दोनों देशों के साझा संकल्प को और मजबूत करना.
ये भी पढ़ें: तकनीकी खराबी के चलते एक और तेजस हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एयरफोर्स ने लिया बड़ा फैसला; जानें कितने हो चुके हैं क्रैश?
रणनीतिक है इसके मायने? (Vajra Prahar Importance)
‘वज्र प्रहार’ सिर्फ एक सैन्य अभ्यास भर नहीं है, बल्कि यह इंडो-पैसिफिक रीजन और वैश्विक स्तर पर आतंकवाद व सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए भारत और अमेरिका के साझा संकल्प का एक कड़ा संदेश भी है. बकलोह की पहाड़ियों में एक साथ पसीना बहाते दोनों देशों के कमांडो इस बात का प्रमाण हैं कि रक्षा क्षेत्र में भारत-अमेरिका की यह साझेदारी आने वाले समय में वैश्विक सुरक्षा के लिए एक मजबूत ढाल साबित होगी.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


