मनोरंजन

Singham Again: सामने आया Akshay Kumar का First Look, हेलिकॉप्टर से लगाई छलांग

Singham Again: रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन पिछले कुछ दिनों से चर्चा का विषय बनी हुई है. कुछ दिन पहले ही रोहित ने इस फिल्म की घोषणा की थी. इस साल का सिंघम काफी अलग होने वाला है क्योंकि इसमें एक दो नहीं बल्कि कलाकारों की पूरी टीम दिखने वाली है. फिल्म में अजय देवगन, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार जैसे हीरो के साथ-साथ दीपिका और करीना जैसी एक्ट्रेस भी एक्शन में नजर आएंगी. अब रोहित शेट्टी सिंघम अगेन की कास्ट को दर्शकों से रूबरू करा रहे हैं. कुछ दिनों पहले रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन से दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का लुक सामने आया था.

सामने आया Akshay Kumar का First Look

दीपिका ने शक्ति की भूमिका निभाई है और रणवीर ने सिम्बा की भूमिका निभाई है. अब सिंघम अगेन से एक और पुलिस वाले का लुक सामने आया है। ये पुलिसकर्मी हैं बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार. इस फिल्म से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक आज रिलीज हो गया है. इस लुक में अक्षय कुमार हेलीकॉप्टर से छलांग लगाते नजर आ रहे हैं. उसके दोनों हाथों में पिस्तौल है. अक्षय फुल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. अक्षय कुमार ने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘आला रे आला सूर्यवंशी आला… एटीएस चीफ सूर्यवंशी के आने का समय हो गया है, क्या आप तैयार हैं.

ये भी पढ़ें- Anushka Sharma ने पति विराट को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, बताया किस तरह कोहली ने गेंदबाजी में बनाया ये रिकॉर्ड

सिंघम अगेन में ये स्टार आएंगे नजर

असली बाजीराव सिंघम यानी अजय देवगन ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, ‘मना किया था तो भी, हेलीकॉप्टर से आ गया मेरा दोस्त सूर्यवंशी…’ अक्षय का ये स्टनिंग लुक देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं . लंबे समय से सामाजिक मुद्दों पर फिल्में बना रहे अक्षय अब एक बार फिर एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं, जिससे उनके फैंस काफी खुश हैं. रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन में अजय देवगन, अक्षय कुमार के अलावा रणवीर सिंह नजर आएंगे. साथ ही एक्ट्रेस करीना कपूर भी अहम भूमिका में नजर आएंगी. फिल्म में दीपिका पादुकोण भी सरप्राइज पैकेज के किरदार में नजर आएंगी.

Dimple Yadav

Recent Posts

साधारण परिवार में जन्मा बालक देश की सेवा का दायित्व संभाल रहा, यही संविधान की शक्ति का प्रमाण- प्रधानमंत्री मोदी

राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने बचपन के साधारण हालात…

6 minutes ago

छठ पर्व पर अश्लील कॉमेडी के मामले में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, कॉमेडियन यश माहेश्वरी के खिलाफ FIR दर्ज

Yash Maheshwari Controversy: छठ पर्व और बिहार की महिलाओं को लेकर कथित आपत्तिजनक कॉमेडी के…

12 minutes ago

कचरा उठाना कोई आसान काम नहीं! टेस्ट मैच देखते छात्रों पर मंत्री के बयान से क्यों भड़का विवाद?

न्यूज़ीलैंड में भारत और कीवी टीम के बीच टेस्ट मैच देखने के लिए स्कूल से…

15 minutes ago

जी. कृष्णैया केस में बड़ा मोड़: आनंद मोहन की समय से पहले रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला रद्द

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने आनंद मोहन की समय से पहले रिहाई को चुनौती देने…

31 minutes ago

‘सिर्फ चमत्कार ही रोक सकता है’: नेतन्याहू के इस बयान के मायने क्या? इजरायल की सियासत में बड़ा उलटफेर

Benjamin Netanyahu Statement: इजरायल में गादी आइजेनकोट के पीएम बनने की आहट के बीच मंत्री…

41 minutes ago