Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Justin Trudeau: दिल्ली में ट्रुडो ने क्यों बनाई थी प्रेसिडेंशियल सुइट से दूरी, 5 दिन रुकने के बाद वापस लौटे थे कनाडा?

कनाडा में इसी साल जून महीने में हुआ खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर पीएम जस्टिन ट्रुडो ने विवादित बयान दिया था. जिसके बाद भारत-कनाडा के बीच रिश्तों में खटास और भी बढ़ गई है.

canada

कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो

कनाडा में इसी साल जून महीने में हुआ खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर पीएम जस्टिन ट्रुडो ने विवादित बयान दिया था. जिसके बाद भारत-कनाडा के बीच रिश्तों में खटास और भी बढ़ गई है. ट्रुडो के बयानों के बीच एक और मामला सामने आया है. जिसको लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए जस्टिन ट्रुडो दिल्ली आए हुए थे. वापसी के दौरान उनके विमान में खराबी आ गई थी. जिसके बाद उन्हें 5 दिनों तक भारत में रुकना पड़ा था.

प्रेसीडेंशियल सुइट का नहीं किया इस्तेमाल

दिल्ली में रुकने के दौरान जस्टिन ट्रुडो ने होटल में प्रेसीडेंशियल सुइट में ठहरने के बजाय एक नॉर्मल रूम में रुके रहे. भारत सरकार ने मेहमानों के लिए तमाम 5 स्टार होटलों में ठहरने की व्यवस्था की थी. जहां पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, लेकिन ट्रुडो 5 दिनों तक एक साधारण कमरे में रुके.

नॉर्मल रूम में क्यों ठहरे ट्रुडो?

प्रेसिडेंशियल सुइट में जस्टिन टॅुडो के न ठहरने को लेकर तमाम अटकलें लगाई जा रही हैं, कि आखिर कनाडाई पीएम ने प्रेसिडेंशियल सुइट का इस्तेमाल इन 5 दिनों में क्यों नहीं किया. ट्रुडो एक साधारण कमरे में ही क्यों ठहरे रहे. ये अब तक पहेली बना हुआ है.

यह भी पढ़ें- India Canada Relation: “कनाडाई नागरिक जम्मू-कश्मीर और नॉर्थ ईस्ट की यात्रा न करें”, कनाडा ने जारी की एडवाइजरी

शिखर सम्मेलन में शामिल होने दिल्ली आए थे ट्रुडो

जस्टिन ट्रुडो 8 सितंबर को दिल्ली पहुंचे थे. शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद जब ट्रुडो वापस लौट रहे थे, तभी उनके विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी. जिसके बाद उन्हें 12 सितंबर तक रुकना पड़ा था. जिसके बाद कनाडा से एक दूसरा विमान दिल्ली आया था. जिसमें सवार होकर जस्टिन ट्रुडो कनाडा वापस गए थे. पीएम के विमान में आई खराबी के बाद कनाडाई मीडिया ने भी सवाल खड़े किए थे. जिसमें कहा गया था कि देश के पीएम के विमान में खराबी आना दर्शाता है कि हम किस तरह के इंफ्रास्टक्चर को तैयार कर रहे हैं.

निज्जर की हत्या को लेकर दिया विवादित बयान

बता दें कि खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर जस्टिन ट्रुडो ने हाउस ऑफ कॉमंस में कहा था कि इसमें भारत की खुफिया एजेंसियों की संलिप्तता की जांच कनाडाई एजेंसियां कर रही हैं. हम अपने कनाडाई नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं. जस्टिन टॅुडो के बयान पर भारत ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि बयान राजनीतिक से प्रेरित और पूरी तरह से निराधार है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital