Bharat Express DD Free Dish

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाएं संभालेंगी PM Modi का सोशल मीडिया अकाउंट, जाने किन्हें मिलेगा मौका

PM मोदी ने महिला दिवस पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट को कुछ महिलाओं को सौंपने की घोषणा की, जो अपने कार्यों और अनुभवों को देशवासियों के साथ साझा करेंगी.

pm modi

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में घोषण की अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस यानि 8 मार्च को महिलाएं उनका सोशल मीडिया अकाउंट संभालेंगी. पीएम मोदी ने मन की बात में महिलाओं का जिक्र करते हुए कहा कि आप कहीं भी किसी भी क्षेत्र में नजर डालें तो आपको यह दिखेगा कि महिलाओं का योगदान कितना ज्यादा है. इसी वजह से मैं महिला दिवस पर एक खास पहल करने जा रहा हूं. इस अवसर पर मैं अपना सोशल मीडिया अकाउंट्स जैसे एक्स, इंस्टाग्राम देश के कुछ महिलाओं को सौपूंगा.

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं को वर्ष 2020 में भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट को अलग- अलग क्षेत्रों की सात अग्रणी महिलाओं को सौंपे थे. इस बार यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिर वो कौन महिलाएं होंगी जो पीएम मोदी का अकाउंट संभालेंगी.

किन महिलाओं को PM Modi देंगे मौका

पीएम मोदी ने बताया कि ऐसी महिलाएं जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल की हैं. साथ ही अपनी एक अलग पहचान बनाई है. वो सभी महिलाएं 8 मार्च को अपने कार्य और अनुभवों को देशवासियों के साथ साझा करेंगी. PM Modi ने कहा प्लेटफॉर्म भले ही मेरा होगा, लेकिन वहां उनके अनुभव और उनकी चुनौतियां उनकी उपलब्धियों की बात होगी.

NamoApp से जुड़ना होगा महिलाओं को

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि जो भी महिलाएं चाहती हैं कि उन्हे ये अवसर मिले तो उनको सबसे पहले NamoApp पर जाना होगा और इसके बाद विशेष फोरम के माध्यम से इसका हिस्सा बनना होगा. उन्होने आगे कहा कि मेरे एक्स और इंस्टाग्राम अकाउंट्स से पूरी दुनिया तक अपनी बात पहुंचाएं. तो आइए इस बार महिला दिवस पर हम सब मिलकर अदम्य नारी-शक्ति को सेलिब्रेट करें, सम्मान करें और नमन करें.


ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सिल्क सिटी’ भागलपुर से किसानों को जारी की पीएम सम्मान निधी की 19वीं किस्त, 21,500 करोड़ खाते में भेजे गए


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read