होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
‘दृश्यम 2’(फोटो सोशल मीडिया)
Drishyam Franchise Remake To Be In Korea: अजय देवगन और तब्बू की ‘दृश्यम’ को एक और बड़ी कामयाबी मिली है. अब ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी देश के साथ-साथ विदेशों में भी कदम रखने जा रही है. बहुत जल्द इस बेहतरीन मूवी सीरीज का साउथ कोरिया में रीमेक बनाया जाएगा. यह एक भारतीय फिल्म के लिए बहुत बड़ा सम्मान है.
कान्स फिल्म फेस्टिवल में घोषित ‘दृश्यम’ फिल्म फ्रेंचाइजी का दक्षिण कोरियाई भाषा में आधिकारिक रीमेक बनाने का फैसला किया गया है. फ्रांस में चल रहे कान फिल्म फेस्टिवल में इसकी घोषणा की गई. हालांकि साउथ कोरियन दर्शकों के लिए इस फिल्म में कुछ बदलाव भी किए जाएंगे. भारतीय प्रोडक्शन कंपनी पैनोरमा स्टूडियोज और वार्नर ब्रदर्स के पूर्व स्थानीय कोरियाई प्रमुख जे चोई के एंथोलॉजी स्टूडियोज ने इस रीमेक के लिए हामी भर दी है. इसके साथ, ‘पैरासाइट’ अभिनेता सोंग कांग-हो और निर्देशक किम जी-वून ने कोरियाई रीमेक के लिए साझेदारी की है.
फिल्म प्रोड्यूसर कुमार मंगत ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, ‘मैं बहुत उत्साहित हूं कि दृश्यम’ फ्रेंचाइजी कोरियन में बन रही है. यह पहली हिंदी फिल्म है जो कोरियन भाषा में बनने जा रही है. इस फिल्म से हिंदी सिनेमा को विश्व स्तर पर एक मजबूत पहचान मिलेगी. हालांकि पिछले कई सालों से हम कोरियाई फिल्मों से प्रेरित होते रहे हैं, और अब वे भी हमारी एक फिल्म से प्रेरित हुए हैं. भारतीय फिल्म बिरादरी के लिए इससे बड़ी उपलब्धि क्या हो सकती है.
इस अवसर पर जे चोई ने यह भी कहा, ‘हम कोरियाई सिनेमा की मौलिकता को बरकरार रखते हुए एक व्यापक रूप से सफल हिंदी फिल्म का रीमेक बनाने के लिए रोमांचित हैं. कोरिया और भारत के बीच पहले प्रमुख सह-निर्माण के रूप में इस रीमेक का अधिक महत्व है. हमारी साझेदारी के माध्यम से, हम भारतीय और कोरियाई दोनों सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ को पर्दे पर लाने में सक्षम होंगे और एक सार्थक रीमेक बनाएंगे जो मूल फिल्म की तरह ही शानदार है.’
ये भी पढ़ें- IRCTC: वाराणसी घूमने का शानदार मौका, IRCTC के इस पैकेज से काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन सहित लें गंगा आरती का आनंद
‘दृश्यम’ के पहले पार्ट को डायरेक्टर निशिकांत कामत ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म में अजय देवगन और तब्बू ने मुख्य भूमिका निभाई थी. फिल्म की कहानी ‘विजय सलगांवकर’ यानी अजय देवगन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी आम जिंदगी में एक घटना होती है. जिसके बाद उसकी पूरी दुनिया बिखर जाती है. वह अपने परिवार को बचाने के लिए जहां तक जा सकता है जाता है.
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…