हील्स पहनने का शौक? रीढ़ की हड्डी और हिप्स को हो सकता है बड़ा नुकसान
बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक
Mahapanchayat: दुनिया में भारतीय पहलवानी का नाम रोशन करने वाले देश के पहलवानों का दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन अभी भी जारी है. वे सभी भारतीय कुश्ती महासंघ के चीफ बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरना दे रहे हैं. आज उनके प्रदर्शन को एक महीना पूरा हो जाएगा. इसी बीच प्रदर्शन की आगे की रूपरेखा तैयार करने के लिए हरियाणा में आज यानी की 21 मई को सभी खापों की महापंचायत होने वाली है.
महापंचायत में होने वाले फैसले को लेकर पहलवान विनेश फोगाट ने चेतावनी जारी कर दी है. उन्होंने कहा कि महापंचायत में बड़ा फैसला लिया जा सकता है, जो देश के लिए अच्छा नहीं होगा.
बता दें एक महीने से जंतर मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों को खाप पंचायतों का समर्थन मिला है. वहीं खाप पंचायतों ने केंद्र सरकार को 21 मई तक की मोहलत दी थी. अब ये आज खत्म हो रही है, जिसके चलते आज हरियाणा में खापों की महापंचायत होनी है. पहलवान विनेश फोगाट ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा था कि “अगर बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी नहीं होती है तो हमारे बुजुर्ग बड़ा फैसला ले सकते हैं. जो देश के हित में नहीं होगा”.
फोगाट ने आगे कहा कि हमारे बुजुर्ग जो फैसला लेंगे, वह बड़ा हो सकता है, यह देश को नुकसान पहुंचा सकता है. उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन 13 महीने तक चला तो देश को नुकसान हुआ था. अगर ऐसा ही कोई और आंदोलन होता है तो निश्चित तौर से देश को नुकसान होगा. प्रदर्शन को एक महीना पूरा होने पर पहलवानों का कहना है कि “ये आसान लड़ाई नहीं है और हमें बहुत कुछ सहना पड़ा रहा है. जो मुद्दा एक मिनट में हल हो सकता था, वो एक महीने बाद भी हल नहीं हो सका है”.
UNIQUE STATIONERY THEMED DURGA PANDAL IN BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मसानगंज में इस वर्ष…
अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…
पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…