बिजनेस

Fuel Price Rate Today: कच्चे तेल के घटे दाम, जानें दिल्ली से लेकर मुंबई तक आज क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट

Petrol Diesel Rate on 21 May 2023: हर दिन तेल कंपनियां राज्य और शहरों के हिसाब से पेट्रोल-डीजल की कीमत (Petrol Diesel Price) जारी करती हैं. आज यानी रविवार को कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में बदलाव हुआ है. कहीं कीमतें बढ़ी हैं तो कहीं घटी हैं, लेकिन चारों महानगरों में कीमतें स्थिर बनी हुई हैं.

दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये लीटर पर मिल रहा है. कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये पर बिक रहा है. वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये पर बिक रहा है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में  क्या है कच्चे तेल का हाल

कच्चे तेल की कीमत की बात करें तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में बीते कारोबारी दिन इसकी कीमत में गिरावट देखने को मिली है. WTI कच्चा तेल 71.55 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. वहीं, ब्रेंट क्रूड ऑयल 75.58 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है.

चार महानगरों में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम

दिल्ली- पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये लीटर
मुंबई- पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये लीटर
कोलकाता- पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई-पेट्रोल 102.63 रुपये, डीजल 94.24 रुपये लीटर

ये भी पढ़ें- Wrestlers Protest: खाप पंचायतों की सरकार को दी गई मोहलत खत्म, आज होगी महापंचायत, पहलवान बोले- “फैसला हुआ तो अच्छा नहीं होगा”

अपने शहर में जाने पेट्रोल-डीजल के दाम

भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की सेल अलग-अलग होती है, क्योंकि राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक एसएमएस के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए Indian Oil (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड पैक 9224992249 नंबर पर बांधना होगा. वहीं एचपीसीएल (एचपीसीएल) के ग्राहक मूल्य चेक करने के लिए एचपीप्राइस <डीलर कोड> 9222201122 नंबर पर भेजें. और बीपीसीएल (बीपीसीएल) ग्राहक पेट्रोल-डीजल कीमत चेक करने के लिए आरएसपी<डीलर कोड> नंबर पर नंबर 9223112222 लिखें.

Dimple Yadav

Recent Posts

‘सरकार आने दो देख लेंगे…’  शिवपाल यादव को डरा रही सपा कार्यकर्ताओं की जुबान, खींच डाली रेड लाइन

Shivpal Yadav: शिवपाल यादव ने कार्यकर्ताओं पर अनुशासन का डंडा चलाते हुए कहा कि अगर…

17 minutes ago

West Bengal Encounter: भांजी से रेप और हत्या का मुख्य आरोपी ढेर, सरकार आने के बाद चौथा मामला

West Bengal Encounter: पश्चिम बंगाल के रायगंज में 12 साल की भांजी से रेप और मर्डर…

28 minutes ago

अहमदाबाद को मिलने जा रही बड़ी सौगात! अमित शाह आज करेंगे इन 5 बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन, बदल जाएगा शहर का नक्शा

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को गुजरात के अहमदाबाद में कई उद्घाटन…

1 hour ago

पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, बताया कौन हैं समाज के सच्चे ‘सत्पुरुष’

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक संस्कृत…

2 hours ago

‘किसानों-दीवाली के खिलाफ रची गई साजिश!’ रेखा सरकार के विस्फोटक बयान से गरमाई राजधानी की राजनीति

Delhi News: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरनाक रूप से बढ़ने के बाद मंत्री कपिल…

2 hours ago