Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

योगी आदित्यनाथ या केजरीवाल… सबसे बढ़िया सीएम कौन? ‘मूड ऑफ द नेशन’ में तस्वीर हो गई साफ

सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, जनता की नजर में सबसे लोकप्रिय सीएम के तौर पर यूपी के सीएम योगी का नाम सबसे ऊपर आया है.

India ke Best CM

India ke Best CM

India ke Best CM: लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले एक चुनावी सर्वे ने दिल्ली समेत देशभर में सियासी हलचल मचा दी है. इंडिया टुडे सीवोटर मूड ऑफ द नेशन’ सर्वे के अनुसार, देश के मुख्यमंत्रियों में सबसे अच्छा सीएम कौन है? इसका जवाब मिल गया है. ताजा सर्वे में खुलासा हुआ है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश के सबसे अच्छे मुख्यमंत्री माने जाते हैं.

सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, जनता की नजर में सबसे लोकप्रिय सीएम के तौर पर यूपी के सीएम योगी का नाम सबसे ऊपर आया है. उनके बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का नाम है. तीसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का नाम है.

39 फीसदी लोगों ने योगी को माना बेहतर सीएम

सर्वे में पता चला कि 39.1 प्रतिशत लोगों ने योगी आदित्यनाथ को देश में “सबसे बेहतर मुख्यमंत्री” माना, जबकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 16 प्रतिशत वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 7.3 प्रतिशत वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं.

केजरीवाल की लोकप्रियता में गिरावट

सर्वे के मुताबिक, पिछले साल अगस्त की तुलना में अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता में 6 फीसदी की गिरावट आई है. उस समय वो 22 फीसदी लोगों की पसंद थे. पिछले साल से ममता बनर्जी की लोकप्रियता में भी 1 फीसदी की गिरावट आई है.

यह भी पढ़ें: PM Modi in Greece: ग्रीस में पीएम मोदी को मिला सम्मान, राष्ट्रपति ने दिया ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर’

30 राज्यों में किया गया सर्वे

सर्वे को 30 से अधिक राज्यों में आयोजित किया गया था. सर्वे में दावा किया गया है कि अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो भाजपा 284 सीटें जीत सकती है. वहीं कांग्रेस 68 और अन्य को 191 सीटें मिल सकती हैं. इसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी भी सबसे लोकप्रिय नेता बने हुए हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के सवाल पर 37 प्रतिशत से अधिक उत्तरदाताओं ने कहा कि इससे चर्चा तो हुई, लेकिन इससे पार्टी को केंद्र में सत्ता में लौटने में मदद नहीं मिलेगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital