Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP में हो सकता है बड़ा बदलाव! लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद आज होगी योगी सरकार की पहली बैठक, दो दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

कानपुर आईआईटी में मेडिकल रिसर्च इंस्टिट्यूट की स्थापना में 50 करोड़ के अंशदान का प्रस्ताव भी आज की बैठक में पास हो सकता हैं.

yogi adityanath-

बैठक करते सीएम योगी (फाइल फोटो)

Yogi Government Meeting Today: लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद योगी सरकार की आज पहली कैबिनेट बैठक होने जा रही है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक सुबह 11 बजे से लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बैठक होगी. इस मौके पर दो दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर मुहर लगेगी. इसी के साथ ही अचार संहिता लागू होने की वजह से जिन अहम योजनाओं पर रोक लगी थी उस पर चर्चा होगी और आगे की प्लानिंग की जाएगी.

कानपुर आईआईटी में मेडिकल रिसर्च इंस्टिट्यूट की स्थापना में 50 करोड़ के अंशदान का प्रस्ताव भी आज की बैठक में पास हो सकता हैं. इसके अलावा औद्योगिक विकास, आईटी, नगर विकास, गृह विभाग, पीडब्ल्यूडी, कृषि और चिकित्सा विभाग के प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी. साथ ही डिफेंस कॉरीडोर नीति का प्रस्ताव, औद्योगिक निवेश और रोजगार प्रोत्साहन नीतियों में बदलाव का प्रस्ताव भी रखा जाएगा.

ये भी पढ़ें-राहुल और प्रियंका के साथ आज रायबरेली पहुंचेंगी सोनिया गांधी, मतदाताओं का जताएंगी आभार, पूरे यूपी में कांग्रेस चलाएगी ये बड़ा अभियान

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने पर होगी चर्चा

मीडिया सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट बैठक के दौरान आज प्रदेश के विकास और एक ट्रिलियन अर्थव्यवस्था हासिल करने को लेकर भी रणनीति पर चर्चा होगी. कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि विकास कार्यों को लेकर आज की कैबिनेट बैठक होगी. प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है. इसे कैसे और आगे बढ़ाया जाए, इस पर भी चर्चा होगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital